उदयपुर, 22 दिसंबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र अपने तीन दिवसीय उदयपुर प्रवास के पश्चात शुक्रवार की शाम वायु मार्ग से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर गये। इससे पूर्व राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार की सुबह हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा गये। बांसवाड़ा रवानगी के समय टाइगर हिल हेलीपेड पर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण, बड़गांव एसडीएम रमेश बहेडिया मौजूद रहे। रवानगी से पूर्व राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल पुनः इसी दिन शाम उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर यहां से राजकीय विमान से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर गये। जैसलमेर रवानगी के दौरान एयरपोर्ट पर एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर बैठक 24 को
उदयपुर, 22 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को ‘‘‘कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन इन द ऐरा ऑफ ई-कॉमर्स एण्ड डिजीटल ट्रेड‘‘ थीम पर मनाया जाएगा। जिला रसद अधिकारी नीलम लखारा ने बताया कि जिला कलक्टर सभागार में 24 दिसंबर को सुबह आयोजित बैठक में निर्धारित थीम के साथ उपभोक्ता संरक्षण पर चर्चा की जाएगी।
