युवती का अपहरण कर सरकारी स्कूल में किया गैंग रैप

 बिछीवाड़ा थाने का मामला, चचेरे भाई के साथ मंगेतर को लेने जा रही थी पीड़िता

डूंगरपुर, 11 मई (जुगल कलाल) जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण करके उसे सरकारी स्कूल में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ीत पैदल चल रही थी। पीछे से इको कार लेकर आए तीन युवकों ने उसका अपहरण किया। इसमें दो युवकों पीड़िता के साथ बारी – बारी रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू की है।

अपहरण कर चार किलोमीटर दूर ले जाकर सरकारी स्कूल में किया रेप : डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने बताया की बिछीवाडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है की उसकी सगाई हो चुकी है । 9 मई की रात को वह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर अपने मंगेतर को लेने बिछीवाडा बस स्टैंड जा रही थी। इस दौरान झिन्झवा मार्ग पर उनकी बाइक पंक्चर हो गई। जिस पर चचेरा भाई बाइक लेकर आगे आगे पैदल चल रहा था वही वह कुछ दूरी पर पीछे चल रही थ। इस दौरान पीछे से एक ईको कार आई। ईको कार में तीन युवक सवार थे। युवको ने जबरन उसे ईको कार में बैठाकर फरार हो गए। इसके बाद तीनो युवक उसे 4 किलोमीटर दूर संचिया गांव के सरकारी स्कूल में लेकर गए। जहा पर तीन युवको में से दो युवको ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों  ने युवती वापस इको बिठा कर तीन किलोमीटर दूर बरोठी के पास छोड़कर फरार हो गये। पीडिता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आप बीती बताई। इधर पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!