फतहनगर। आचार्य श्री महाश्रमण के 50 वे दीक्षा वर्ष के उपलक्ष में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम उदयपुर, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा फतेहनगर एवं महावीर इंटरनेशनल फतेहनगर के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ चल चिकित्सालय द्वारा सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पिछोलिया परिसर मे किया गया।
शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी। शिविर में निःशुल्क दवाइयां और 100 निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में जनरल फिजिशियन के 30, आंखों के 150 और दांतों के 20 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर के दौरान महावीर इंटरनेशनल फतेहनगर शाखा के विशाल सामोता, निलेश पोखरना, नरेश मंडोवरा, शुभम जैन, महावीर हिंगड़, निलेश जैन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा फतेहनगर के चेतन खाब्या, रितेश पोखरना, संपत दुग्गड, जयेश कोठारी, अंकुश दुग्गड और तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के चंद्रेश बाफना, राजेंद्र चंडालिया व नगर के समाजसेवी प्रकाश पिछोलिया उपस्थित थे।
