पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से की मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर की चर्चा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने ताज अरावली में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ मुलाकात की।
कार्यक्रम संयोजक दीपक प्रजापत ने बताया कि स्मृति ईरानी भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर में गेस्ट फैकल्टी के रूप में क्लास लेने आई थीं। इस अवसर पर, उन्होंने शहर के युवाओं के साथ देश और विश्व के समसामयिक मुद्दों पर गहन चर्चा की।
स्मृति इरानी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के निर्माण की शुरुआत उनके शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने करीब दो दर्जन युवाओं से दो घंटे लंबा संवाद किया, जिसमें युवाओं की सकारात्मकता और ऊर्जा ने उन्हें अत्यधिक प्रेरित किया।
युवाओं की पॉजिटिविटी से मिली प्रेरणा –स्मृति इरानी ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, उत्साह, और नवीनता है, जो उन्हें दिन-रात मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।
देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व-स्मृति इरानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत काल में आप सभी देश की आकांक्षाओं और सपनों के सच्चे प्रतिनिधि हैं। विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी आप ही होंगे, और इसे साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। इस दौरान  संजय नागदा, दिनेश जोशी, मनन शर्मा, अर्जुन धनेरवा आदि मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!