अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा पैंथर की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 28 जून : गोगुंदा हाईवे पर शनिवार को एक मादा पैंथर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना गोगुंदा क्षेत्र के कविता गांव के पास हुई, जहां सड़क किनारे घायल पैंथर को देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर बरोड़िया नाका प्रभारी लाल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पैंथर को चेटक स्थित पशु चिकित्सालय भिजवाया गया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में बताया कि पैंथर के सिर और पेट पर गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर रेंज कार्यालय में वन रेंजर यशपाल सिंह सहित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पैंथर का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों ने हाईवे पर स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!