उदयपुर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना उदयपुर जिले के दो लोगों को तब महंगा पड़ गया, जब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुराबड़ क्षेत्र के भलों का गुड़ा निवासी रोशन गायरी पुत्र रूपलाल गायरी एवं डबोक निवासी मोहन पुत्र बाबूलाल गायरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही युवक बीस—बीस साल के हैं। दोनों ने कुख्यात लॉरेन्स एवं एवं अन्य गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो कर अपना खौफ बढ़ाने एवं अपराधियों को महामंडित करने का काम किया। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर उनके अकाउंट भी डि एक्टिवेट कर दिए। उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने लोगों से विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वह किसी अपराधी या असामाजिक तत्व को ना तो फॉलो करें और ना ही सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट को लाइक करने और कमेंट करने से बचें। जो भी व्यक्ति इस तरह का काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार
