पांच साल की अपहृत बालिका को 06 घंटों में दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के गोगुन्दा थानान्तर्गत प्रार्थी मुकेश पिता सोहन लाल निवासी राजपुतो का मौहल्ला, गोगुन्दा, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी बच्ची जिसका नाम लाजवंती उम्र 5 साल जो आज दिनांक 05.12.2022 को शाम समय करीब 4.00बजे घर के बहार खेल रही थी तथा मेरी पत्नी घर के अन्दर काम कर रही थी। मेरी पत्नी ने शाम करीब पांच बजे घर के बाहर मेरी बच्ची को देखा तो नहीं मिली। मेरी पत्नी ने उक्त बात मुझे बताई तो मैने भी मेरी बच्ची की आस पडौस व रिश्तेदारी में पता किया व आस पडौस के बच्चों को पूछा तो पडौस में रहने वाली बच्ची हर्षिता ने बताया कि लाजवंती को एक आदमी पैदल-पैदल घर के बहार से अपने साथ रावले कि तरफ लेकर गया था। मेरी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ उठाकर ले गया। रिपोर्ट करता हूॅ कानुनी कार्यवाही करे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 526/2022 धारा 363 भा.द.स. में पंजीबद्व कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्माद्वारा घटना की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए कुन्दन कंावरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मुख्यालय एंव भुपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत नगर गिर्वा के सुपरविजन में योगेन्द्र व्यास थानाधिकारी,गोगुन्दा के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन किया गया। जिस परटीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से रात्री के समय में घने जंगल व पहाडी ईलाके में सर्च अभियान चलाकर प्रकरण दर्ज होने के छः घण्टे के अन्दर करीब 05 साल की मासुम अपहृता बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी कालु लोहार पुत्र खातु लोहार निवासी नाईयो का गुडा, गोगुन्दा जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफतार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः योगेन्द्र कुमार व्यास थानाधिकारी, गोगुन्दा, देवीलाल उप.निरीक्षक प्रो., हर्षराज सिंह उप.निरीक्षक प्रो., नन्दलाल स.उ.नि., नन्दकिशोर गुर्जर कानि.1818। (विशेष भूमिका), ओमप्रकाश कानि.2209।(विशेष भूमिका), सुरेन्द्र कुमार कानि.1458, ओमप्रकाश कानि.936।(विशेष भूमिका), रामस्वरूप कानि.।(विशेष भूमिका), गोविन्द सिंह कानि.323।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!