वित्तीय साक्षरता हेतु किसान संगोष्ठी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
(प्रतीक जैन)
खेरवाडा, वित्तीय साक्षरता केंद्र खेरवाडा और पंजाब नैशनल बैंक शाखा खेरवाडा के सयुंक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत सुन्दरा के गाँव मीठी महूडी में किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पीएनबी के शाखा प्रबन्धक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि हमारी बैंक की ओर से किसान कल्याण के लिए किसान हरित बचत खाता और किसान समृद्धि बचत खाता नामक दो नयी योजनाए शुरू की गई हैं जिसमें हरित बचत खाता में न्यूनतम पाँच हजार रुपये जमा करवाने पर दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और दुर्घटना में अंग भंग होने पर 5 लाख तक वित्तीय सहायता और परिवार में बालिका की शादी के लिए एक लाख रुपये की अर्थिक सहायता दी जाएगी। किसान समृद्धि बचत खाता में न्यूनतम पचीस हजार रुपये जमा करवाने पर बीस हजार रुपये का दुर्घटना बीमा और दुर्घटना में अंग भंग होने पर 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और परिवार में एक लड़की के शादी पर दो लाख रुपये की अर्थिक सहायता दी जाएगी। वित्तीय साक्षरता केंद्र के केंद्र प्रबन्धक शंकर सिंह राजपूत ने किसान क्रेडिट कार्ड के साथ साथ सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन, पी.पी.एफ, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सहभागियों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में 60 महिला पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में किसान व मनरेगा मेट देवी लाल मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!