झुंथरी में दिव्य कलश यात्रा पर हुआ एक कुंडिय यज्ञ : विभिन्न गांवों में हुआ रथ का भव्य स्वागत 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,उपखण्ड में छह दिवसीय दिव्य कलश यात्रा का अंतिम दिन शुक्रवार को झुंथरी गांव मे प्रातः एक कुंडिय यज्ञ सम्पन्न कर रथ कारछा, महुदरा, पलसिया, कटेवड़ी, खेरवाड़ा, बालेवडी होते हुए रात्री विश्राम हेतु मोथली पहुंचा। जगह जगह पर गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत कर पुष्प अर्पित कर आरती की गई।मोथली गायत्री परिवार के प्रमुख रमेश चंद्र कलाल ने बताया कि इससे पूर्व झुंथरी गांव में प्रातः एक कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें धर्म प्रेमियों ने आहुति अर्पित की। रथ का मोथली में कलशधारी कन्याओं के साथ गायत्री परिवार के सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा शानदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व कस्बे की गणेश कॉलोनी एवं महावीर कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन एवं आरती का लाभ प्राप्त किया ! आज प्रातः रथ ऋषभदेव के लिए प्रस्थान करेगा। यात्रा के दौरान कांति लाल कलाल, सत्यनारायण पानेरी, रमेश चंद्र, मन्ना लाल, अनिल व्यास, नवनीत उपाध्याय, जय नारायण व्यास, ज्योति प्रकाश, नरेंद्र व्यास आदि शामिल रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!