उदयपुर, 7 दिसंबर। जवाहर कला केंद्र ,जयपुर में 8 से 10 दिसम्बर को होने जा रहे भव्य “स्पलैश” कला महोत्सव में होने जा रही राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के कलाकारों के चित्र एवं मूर्तियां होंगी। कार्यक्रम के आयोजक मिथुल अग्रवाल और डॉ निर्मल यादव ने बताया कि इंस्पिरिट आर्ट गैलरी द्वारा इस प्रदर्शनी मैं उदयपुर के कलाकारों द्वारा 45 कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी जिसमे अरबन स्केचर ,उदयपुर के कलाकार उदयपुर शहर की खूबसूरती को केनवास रंगों के माध्यम से जयपुर में प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी का उद्धघाटन 8 दिसम्बर को 3 बजे प्रदेश के ख्यात चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय , सर्वेश भट्ट और उदयपुर के जाने माने आर्किटेक्ट और उदयपुर अरबन स्केचर के प्रमुख सुनील लड्ढा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 दिसम्बर को कृष्णा कुंद्रा द्वारा केनवास पर ऐक्रेलिक रंगो द्वारा लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा ,साथ ही वी आई पी रिव्यू ,आर्ट एंड स्टोरी टेलिंग,पेंट ऑन ऑब्जेक्ट, पैनल डिस्कशन, ट्रेजर हंट के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर कमलेश डांगी ने बताया 10 दिसम्बर को अरबन स्केचर,जयपुर और उदयपुर का स्केच मीट इस रविवार जवाहर कला केंद्र का प्रीमाइसेस ही रहेगा, पिंक सिटी और लेकसिटी के अरबन स्केचर पहली बार साथ मिल कर चार्ल्स कोरिया द्वारा डिजाइन इमारत को अपनी तरह से कागज पर स्टडी करेंगे। डॉ यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी चैन्नई करने के बाद जयपुर में हो रही है और इसके बाद और बॉम्बे आर्ट सोसायटी, मुंबई में की जाएगी।
प्रदर्शनी में न सिर्फ उदयपुर बल्कि जयपुर,मुम्बई,दिल्ली,चैन्नई ,पॉन्डिचेरी,भरूच ,अहमदाबाद जैसे कई शहरों के 70 कलाकारों की 450 पेंटिंग प्रदर्शित होंगी।
