उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता डॉ सुश्री गिरिजा व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ गिरिजा ने राजनीतिक शिखर पर मेवाड और राजस्थान का नाम किया जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। उनका निधन पूरे देश के लिए दुखद घटना है। कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता के रुप में काम करते हुए उन्होंने कभी भी अपने सिद्दांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा मेवाड खासकर उदयपुर के विकास को लेकर सोचा। लंबे राजनीतिक जीवन के पश्चात उनके निधन से जो रिक्तता हुई है उसे लंबे समय तक भर पाना संभव नहीं है। सांसद रावत ने ईश्वर से प्रार्थना की है वे डॉ गिरिजा व्यास के परिवार को इस दुख की घडी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
डॉ गिरिजा व्यास का निधन दुखद घटना: डॉ मन्नालाल रावत
