राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण कार्ड बंटना शुरू 

अध्योध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए लोगों को आमंत्रण कार्ड भेजे जा रहे हैं। कार्ड के लिफाफे पर लिखा है…प्राण-प्रतिष्ठा समारोह। इसके अंदर एक पत्र है। इसमें लिखा है कि आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनें और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएं। निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं। जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगा। विलंब से आने पर परेशानियों का का सामना करना पड़ सकता है। 23 जनवरी 2024 के पश्चात ही वापस जाने की योजना बनाएं। इस पत्र के अंत में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय के हस्ताक्षर भी हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!