महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी उदयपुर द्वारा बेबी किट एवं सेनेटरी नैपकिन का वितरण

उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी प्रतिमाह की भंाति इस बार भी सेटेलाईट हॉस्पिटल सेक्टर 6 में 90 बेबी किट हॉस्पिटल को बेबी किट का वितरण किया गया।
तत्पश्चात ’झिझक छोड़ो चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत् महावीर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वितरण किये गए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मीना पगारिया द्वारा उपस्थित  कक्षा 9 वी  से 12 वी  तक की छात्राओं को स्वछता व मासिक धर्म के दौरान होने वाली कठिनाईओं व उसके निराकरण की जानकारी दी।
छात्राओं द्वारा उनके समक्ष अनेक जिज्ञासाएँ रखी जिसका उन्होंने समाधान दिया। इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल लेकसिटी के अध्यक्ष वीर करुण चंडालिया , सचिव  नरेंद्र लोढ़ा ,संजय सिंयाल,दिनेश बम्ब,कल्पना बोहरा, मंजू जैन, भावना शाह, रेणु कोठारी , प्रेमा चंडालिया,तृप्ति झा,दिलीप कावडिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निदेशक  नमिता बम्ब द्वारा किया गया। अंत में महावीर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संस्थापक राजकुमार फत्तावत ने सबका आभार व्यक्त किया।

 

फोर्टी संभाग स्तरीय बैठक का आयोजनःनई सरकार से व्यापार जगत की उम्मीदों पर चर्चा
उदयपुर। फोर्टी उदयपुर संभाग की एक बैठक फिल्ड क्लब में आयोजित की गई। जिसमें राज्य में बनने वाली नयी सरकार से उम्मीदें विषय पर चर्चा की गई।
फोर्टी उदयपुर सम्भागीय अध्यक्ष मनीष भाणावत ने बताया कि बैठक में नयी सरकार से मांग की जाएगी कि जहंा पूर्व में स्थापित होने वाले नये उद्योगों को अधिक सब्सिडी दी जाती थी वो बीच में कम कर दी गई थी। अतः उस सब्सिडी को पुनः बढ़ाया जाये। साथ ही एमएसएमई सेक्टर में राज्य सरकार निवेश को बढ़़ानें पर विचार करना चाहिये कि ताकि राज्य में रोजगार बढ़ने के साथ-साथ राज्य सरकार व उद्योगों के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।
महासचिव चर्चिल जैन ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिये दी जाने वाली आरजीएचएस सुविधा को औद्योगिक कर्मचारियों के लिये भी लागू की जायें। पदाधिकारी इन्द्रकुमार सुथार ने कहा कि राज्य मे निर्यात को बढ़ावा देने हेतु उदयपुर में मार्बल व हेण्डीक्राफ्ट के लिये स्पेशल इकोनोमिक जोन सेज बनाया जायें।
निर्मल शर्मा ने कहा कि उदयपुर यातायात व्यवस्था को जल्द से सुधार करना अति आवश्यक है रोजाना कई हादसे हो रहे और लगातार जाम से पर्यटकों को भी परेशानी होती साथ ही सुबह शाम कर्मचारियों को आ

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!