दिहाड़ी श्रमिकों को भोजन एवं वस्त्र वितरीत किये

उदयपुर। आदिनाथ युवा संस्थान हिरणमगरी से. 11 एवं लायन्स क्लब हिरण मगरी के संयुक्त तत्वावधान में आज गोवर्धनविलास स्थित राजमंदिर इलेक्ट्रोनिक्स पर दिहाड़ी श्रमिकों को भोजन कराया एवं वहंा उन्हें सर्दी से बचाव के लिये वस्त्र प्रदान किये।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त दोशी ने बताया कि शीत ऋतु प्रारम्भ हो गयी है। ऐसे में श्रमिकों को उनकी आवश्यकतानुसार गरम कपड़ें, स्वेटर,शाल,जूते,चप्पल,कम्बल खिलौनें आदि वितरीत किये। संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर उदयपुर व आस-पास के गांवो से प्रतिदिन शहर आते है।
लायन्स क्लब हिरणमगरी के अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि आज लगभग 500 दिहाड़ी श्रमिकांे ंको भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य में संस्थान के सचिव पवन धीरावत,सुरेश वखारिया,झमक भोजावत,कपिल मेहता,गुणभद्र वाणावत,जिनेन्द्र भोजावत, आदेश पंचोरी,मदन देवड़ा, हेमन्त शाह,पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र मुण्डलिया,प्रवीण कोठारी,अशोक कोठारी उपस्थित थे। अंत में सचिव पवन धीरावत ने आभार ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!