मरू प्रदेश राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सेकंड रनर अप

हर वर्ष कहीं ना कहीं अकाल से जूझने वाले राजस्थान ने पहली बार किसी भी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सेकंड रनर आप खिताब जीत कर राज्य का राष्ट्र में नाम रोशन किया है। राजस्थान के खेलो इंडिया टीम के चीफ डे आफ मिशन रणविजय सिंह चांपावत ने बताया कि चेन्नई के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय तरण ताल पर संपन्न हुई भारत सरकार की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता खेलो इंडिया तैराकी प्रतियोगितामें राजस्थान ने आज 52 अंक प्राप्त कर पुरुष वर्ग में सेकंड रनर अप खिताब जीता। चार स्वर्ण एक रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त कर राजस्थान ने यह मुकाम हासिल किया। और अधिक जानकारी देते हुए राजस्थान टीम के प्रशिक्षक हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि सर्वाधिक पांच पदक युग चेलानी ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक एवं 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक प्राप्त किया। लकी अली ने 100 एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक एवं अभिनंदन खंडेलवाल ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता। इस प्रकार राजस्थान का तैराकी में किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!