उदयपुर, 14 फरवरी 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उदयपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा गुलाब बाग दरवाजा के चौराहा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी,डॉ.पंकज बोराणा,पूर्व महापौर रजनी डांगी,जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत,किरण तातेड, जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल, हजारी जैन,सपना कुड़िया, बडगांव पंचायत समिति पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा, कृष्णकांत कुमावत,प्रवक्ता दूदाराम पटेल,ओम पारिख,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा, महेशपुरी गोस्वामी,महामंत्री राजमल चित्तोड़ा, सुनील व्यास,जगदीश मेनारिया, गजेंद्र अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम खोखावत, पार्षद गोपाल जोशी,रमेश जैन सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ,मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, अग्रवाल समाज के गणमान्य प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री जी का शौर्य बलिदान,वीरता की पावन धरा मेवाड़ उदयपुर पधारने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में महाराणा प्रताप की प्रतिमा,वात्सल्य समिति की ओर से गौ माता की पीतल की प्रतिमा भेंट करने के साथ पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन की एकजुटता का प्रभावी प्रदर्शन हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का उदयपुर आगमन पर अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती और विकास के संकल्प को दोहराया।
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों के अनुसार डबोक से सुखेर होते हुए होटल ट्राइडेंट जाने के लिए कहा परन्तु जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के अनुरोध पर पुनः निर्धारित मार्ग पर गुलाब बाग गेट पहुंची जहां स्वागत अभिनंदन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुई।
