पैसा मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला

उदयपुर, 5 मार्च : जमीन खरीद-फरोख्त के एक मामले में पैसा मांगने पर युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि 18,200 रुपए भी लूट लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनवाखेड़ा निवासी गिरजाशंकर और यशवंत ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बब्बन ठाकुर ने विवादित जमीन को अपनी बताकर तीन लाख रुपए में बेच दिया था। जब यह खुलासा हुआ तो आरोपी ने तीन माह में राशि लौटाने का वादा किया, लेकिन समय पूरा होने पर भुगतान नहीं किया। 3 मार्च को पैसे मांगने पर आरोपी ने पीड़ितों को प्रतापनगर के खेमपुरा में बुलाया और वहां अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गिरजाशंकर के सिर में 12 टांके आए और यशवंत का हाथ टूट गया। आरोपियों ने जातिगत गालियां दीं और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!