होली गांव में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

उदयपुर। जिले के मावली थाना क्षेत्र के होली गांव में शनिवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार मावली से करीब 3 किलोमीटर दूर बांसलिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव होली में खेतों से गुजर रही पगडंडी पर ग्रामीणों ने युवक का शव पड़े देखा था। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। युवक के शव के पास बाइक भी पड़ी थी। मृतक की पहचान होली गांव के 35 वर्षीय नारू पुत्र रूपलाल डांगी के रूप में हुई। युवक एक ट्रक का मालिक है किन्तु वह मजदूरी का काम भी करता था। युवक का शव जहां मिला, उससे दो सौ मीटर की दूरी पर उसका खेत भी है। युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में मावली थानाधिकारी रमेश कविया का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले, हालांकि उसकी बाईं आंख से खून आ रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!