कठार नदी में डूबे दूसरे युवक का भी मिला शव

ग्रामीणों को घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में कठार नदी में डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार दोपहर घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। जबकि पहले युवक का शव बुधवार को घटना के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार पिकनिक मनाने गए छह युवकों में दो युवकों की कठार नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। झाड़ोल क्षेत्र के बिछीवाड़ा के रहने वाले संदीप लौहार(25) और हितेश पटेल(25) नदी के उपर बनी पुलिया से तेज बह रही नदी में कूदे थे। बताया गया कि दोनों युवक तैरना जानते थे लेकिन नदी में बहाव तेज होने के चलते उनकी डूबने से मौत हो गई।
छह दोस्त आए थे पिकनिक मनाने
मिली जानकारी अनुसार 6 दोस्तों का दल बुधवार दोपहर में कठार नदी किनारे पिकनिक मनाने आया था। जहां हितेश और संदीप नदी के उपर बनी पुलिया नहाने के लिए नदी में कूदे थे। कूदने के बाद बाद दोनों बाहर नहीं निकल पाए। दोस्तों की चीख—पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीण हितेश का शव बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन संदीप नहीं मिल पाया। जिसका शव गुरुवार दोपहर मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!