उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि

उदयपुर। परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि से ही शुरू हो जाएंगे महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह ब्रह्ममुहुर्त मैं रुद्राभिषेक के बाद 7:15 बजे आरती की जाएगी आरती के बाद दिन भर दर्शनाभिर्यो के लिए दर्शन का क्रम रहेगा शाम 6:15 बजे आरती के बाद लगभग 8:00 बजे से रात्रि में चारों प्रहर की पूजा आरंभ होगी जिससे चारों प्रहर में अभिषेक और आरती का क्रम प्रथम आरती 9:15 बजे दूसरी आरती 12:15 बजे तीसरी आरती 2:15 बजे चौथी आरती 4:15 बजे होगी तथा महाआरती 6:15 बजे की जाएगी इस प्रकार से पूजा का क्रम रहेगा इधर शिवरात्रि को लेकर मंदिर पर सफाई और सजावट का कार्य भी पूरा हो चुका हैं आने वाले भक्तों कि सहूलियत को लेकर हर प्रकार से व्यवस्था कर दी गई है महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भक्त महादेव के दर्शन कर सौभाग्य और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!