हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ ज्वारा विसर्जन
पुष्प वर्षा से हुआ शोभायात्रा का स्वागत
नौ दिवसीय नवरात्रा का हुआ समापन
उदयपुर 23 अक्टूबर / गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में सोमवार को शोभायात्रा के रूप में गाजे बाजे के साथ आयड स्थित गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ ज्वारा विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि शोभायात्रा के आगे बेंड अपनी मधूर स्वरों के साथ माता के भजनों को गाते चल रहे थे उसके पिछे घोडा बग्गी में छोटी छोटी कन्याए माताजी, गणेश, शिव की वेशभूषा में सभी को आशीर्वाद दे रही थी। उसके पिछे महिलाएं अपने सीर पर ज्वारा लेकर चल रही थी। शोभायात्रा के आगे कालका मित्र मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते सफाई करते हुए चलते हुए आमजन को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से होती हुई आदर्श नगर, भास्कर काॅलोनी, बेकनी पुलिया होते हुए गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड पर पहंुची जहा विधि विधान के साथ ज्वारा विर्सजन किया गया।
इन्होने किया स्वागत:- प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि शोभायात्रा का डाॅ. बंशीवाल क्लिनिक, नवदीव नवयुवक मंडल भरत वैष्णव, द सक्सेस पोईंट के दिलिप यादव , बजरंग सेना मेवाड़ के जितेन्द्र जैन, विजय शर्मा – शर्मा ट्रावेल्स , किशोर प्रजापत, पार्षद मनोहर चैधरी, कल्याण सिंह राव, रावत समाज, चेतन वैष्णव, क्षत्रिय कुमावत समाज, साहू समाज, श्री राम बजरंग सेना, बजरंग सेना मेवाड़, भाजपा राणा प्रताप मंडल , कालकामाता मित्र मंडल, लखारा समाज, सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से पूरे रास्ते फूलों से स्वागत कर भक्तों के लिए प्रसाद, पानी, मिल्करोज, आईसक्रीम, कोल्ड ड्रीेंक व फलों वितरण किया गया।
