उदयपुर। नूरी टूर की ओर से 40 जायरीनों का काफिला आज उमराह के लिये रवाना हुआ। जहंा रेलेव स्टेशन पर सभी जायरीनों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
नूरी टूर के ऑपरेटर आज़ाद मोहम्मद और अब्दुल मन्नान ने बताया कि इस काफिले मे उदयपुर बांसवाड़ा नीमच मंदसौर चित्तोड़ गढ़ भीलवाड़ा के जायरीन शामिल हुए। काफिला कल सुबह 10.55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी एयरलाइस से सीधे जेद्दा एयर पोर्ट उतरेंगे और जेद्दा से मक्का बस के द्वारा पहुंचेंगे।
मक्का मे अल्लाह के घर का दीदार करेंगे और अपने वतन के लिए अमन चेन की दुआ मांगेंगे
ये काफिला मक्का शरीफ मे 10 दिन रुकेगा और फ़िर मदीना शरीफ के लिए रवाना होगा
मदीना शरीफ मे 10 दिन रुकेगा वहा की तमाम जियारत करके काफिला 31 जनवरी को अपने वतन के लिए रवाना होगा। इस काफिले के साथ टूर ऑपरेटर मोहसिन खान,आज़ाद मोहम्मद काफिले के साथ जाएंगे और वापसी मे साथ लेके आएँगे।
40 जायरीनों का काफिला उमराह के लिए रवाना
