एन एच 48 पर कंटेनर व क्रूज़र की आमने – सामने हुई टक्कर, हादसे में क्रूज़र सवार 6 यात्री हुए घायल
डूंगरपुर 19 मई । जिले के बिछीवाड़ा थानांतर्गत एन एच 48 पर रतनपुर के पास एक तरफा यातायात के चलते कंटेनर और क्रूज़र जीप में आमने – सामने की टक्कर हो गई। हादसे में क्रूज़र सवार 6 यात्री घायल हो गए। 4 घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि हादसे में घायल दो अन्य का गुजरात में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार यात्रियों से भरी एक जीप बिछीवाड़ा से गुजरात की तरफ जा रही थी। इस दौरान एन एच 48 पर रतनपुर गांव के पास एक तरफा यातायात के चलते क्रूज़र सामने से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की क्रूज़र का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही हादसे में क्रूज़र सवार ओकर पुत्र मेरुलाल मीणा निवासी धरियावद, रवीना पत्नी विनोद गमेती निवासी खजुरी, सुरेश पुत्र नाना तबियाड निवासी मोदर और चंपा घायल हो गई। वहीं, हादसे 2 अन्य लोगों भी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें घटनास्थल से ही उनके परिजन इलाज के लिए गुजरात ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा पर घायलों का उपचार चल रहा है।
