शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई
उदयपुर। 11, जनवरी, 2024 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय, उदयपुर मे शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आर ऐ कौशिक ने विद्यार्थियों को उनके जीवन की विभिन्न प्रेरणास्पद घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से सीख लेने की सलाह दी। सह-आचार्य डाॅ. एम.एल. ओझा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हे याद करते हुए उनके जीवन की विभिन्न प्रेरणास्पद घटना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुए डॉ. सुमन ताकर, सहायक आचार्य ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सत्य अंहिसा, आज्ञाकारिता अनुशासन, सीखने की ललक, एकाग्रकता, सकरात्मकता गुण अपनाने की बात कही।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों जयमाला मेघवाल, आशीष सारण और रोहित आदि ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर अपने विचार प्रकट किऐ। डाॅ. सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
