कलेक्टर ने किया महिलाओं के उत्पादों की पैराहन प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

ग्रहणी से व्यवसायी बनने का सफर पैराहन प्रदर्शनी
उदयपुर शी सर्किल इंडिया आज से तीन दिवसीय प्रदर्शनी पैराहन का शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में प्रारम्भ हुई। जिसका उद्घाटन जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने किया।
शी सर्कल इंडिया संस्थापक तारीका भानुप्रताप ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उन सभी महिलाओं को जो कि घर पर रहकर अपने परिवार की जिम्मेदारियां के साथ कई अच्छे-अच्छे प्रोडक्ट्स बनती है वह बेचती है उन्हीं को एक नई पहचान और मौका देना है ताकि उनके उत्पादों को शहर ही नहीं राजस्थान भर में एक नई पहचान मिल सकें।
इस प्रदर्शनी में लिप्पन आर्ट, रेसीन आर्ट, क्रोशिया आर्ट, हस्त निर्मित साबुन, स्किन केयर, हस्त निर्मित ज्वेलरी, फार्मिंग की ताजी सब्जियां व मसाले व ऐसे कई प्रकार के प्रोडक्ट्स यहां पर मौजूद है।
कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि यह उदयपुर के लिए बहुत अच्छी बात है कि महिलाएं अपने व्यवसाय को लेकर इतनी सजग है और आगे आ रही है एक आत्मनिर्भर भारत में  कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
इस अवसर पर उच्ची की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती अंजू कोठारी भी मौजूद थी उन्हीं के साथ शीसर्कल इंडिया की सभी मेंबर्स भी उपस्थित थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!