षडयंत्र कर लूटेरी दुल्हन से फर्जी शादी कराकर पैसा वसूलने वाला वांछित टॉप टेन आरोपी को चौरासी पुलिस ने पकड़ा

डूंगरपुर, २२ मई . ज़िले के चौरासी थाना क्षैत्र में 5 नवंबर 2023 को दाहोद के डूंगरा पोस्ट बिछोर तहसील फतेहपुरा के भातुभाई रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसकी संगाई भिंडा निवासी नीता बेन नाम की लडक़ी के साथ बिचोलिया ललित ने कराई थी। लडक़ी की शादी के एवज में दो लाख रुपए देना तय हुआ था। भातु भाई  31 अक्टूबर को परिवारजन के साथ शादी करने के लिए भींडा गांव पहुंचा था। जहां पर पैसा देने के बाद दुल्हन करावाड़ा के आगे गाड़ी से उतरकर भाग गई थी। इसके बाद प्रार्थी ने चौरासी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन यमुना उर्फ नीता डामोर, उसका साथी ललित उर्फ टाइगर, फर्जी दुल्हन का नकली पिता रणछौडलाल बरंडा को अलग अलग डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी रमेश जैन का नाम सामने आया था। पिछले छह माह से रमेश जैन को पुलिस अलग-अलग जगह तलाश कर रही थी। पुलिस ने रमेश जैन को डूंगरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।  रमेश जैन मूलत: सिपुर गांव पुलिस थाना सेमारी जिला सलुम्बर का निवासी है। हाल मुकाम पत्रकार कॉलोनी में रह रहा है। जहां से पुलिस ने उसका पकड़ा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!