भीलवाड़ा में नाबालिग को जिंदा जलाने के मामले में एक महीने में चालान पेश

कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाए गए आरोपी
उदयपुर। भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप तथा उसे जिंदा भट्टी में जला देने के मामले में घटना के एक महीने के अंदर ही शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया। पुलिस हत्याकांड के 9 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर आई थी।
472 पेज की चार्जशीट, 48 गवाह
कोटड़ी के पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने पिछले 30 दिनों में जांच कर 472 पेज की चार्जशीट तैयार की है। वहीं इस संबंध में 48 गवाह हैं। शनिवार को पुलिस ने तस्वारियां शाहपुरा निवासी कालू (25) पुत्र रंगराज व उसके भाई कान्हा कालबेलिया (21), कालू की पत्नी लाड उर्फ जीजी (25), अरवड़ फूलिया कला निवासी पप्पू (35) पुत्र अमरनाथ कालबेलिया, पालसा शाहपुरा निवासी संजय (20) पुत्र प्रभु कालबेलिया, तस्वारिया निवासी कमलेश (30) पुत्र श्रवण कालबेलिया, तस्वारिया निवासी प्रभु (40) पुत्र गंगाराम कालबेलिया, शाहपुरा के तस्वारिया निवासी गीता कालबेलिया पत्नी प्रभु कालबेलिया सहित 9 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया है। इस मामले में दो नाबालिग को भी डिटेन किया था।
यह था मामला
पिछले महीने 3 अगस्त को 15 साल की नाबालिग अपने खेत पर मवेशी चराने गई थी। पास ही किराए से जमीन लेकर वहां कोयला निकालने का भट्टी चलाने वाले दो युवकों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इस घटना का नाबालिग के परिजनों को पता चलने के डर से आरोपियों की पत्नी व परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर नाबालिग को कोयले की जलती भट्टी में फेंक दिया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!