राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सड़क एवं पेयजल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र की सकारात्मक पहल

राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों को केंद्रीय स्तर पर उठाने के फलस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर प्रगति हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को प्रेषित पत्रों में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जानकारी दी गई है।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा उठाए गए प्रमुख विषय इस प्रकार हैं—

ग्राम शेरो का बाला (NH-58) पर ओवरब्रिज निर्माण-मंत्री द्वारा अवगत कराया गया है कि इस स्थान पर रोड सेफ्टी ऑडिट हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी तथा ऑडिट रिपोर्ट के सुझावों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

नाथद्वारा कस्बे में बायपास निर्माण

बायपास निर्माण की feasibility हेतु DPR सलाहकार की नियुक्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। DPR रिपोर्ट एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

नाथद्वारा शहर में पेयजल पाइपलाइन-नाथद्वारा शहर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, जयपुर द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा वर्तमान में RUIDP द्वारा पाइपलाइन डाले जाने की कार्यवाही की जा रही है।

ग्राम चालिसा मील, राजसमंद (NH-58) पर अंडरपास-इस संबंध में भी रोड सेफ्टी ऑडिट करवाकर रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, यातायात सुगमता एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन प्रस्तावों के मूर्त रूप लेने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी परियोजनाएं शीघ्र धरातल पर उतरेंगी।

राजसमंद के समग्र विकास हेतु सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!