आचार्य जिनमणिप्रभसुरीश्वर म. सा.का 66 वां अवतरण दिवस मनाया

उदयपुर। श्री जैन श्वेता.वासुपूज्य महाराज मंदिर,दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल,अ.भा.खरतरगच्छ युवा परिषद् एवं अ.भा.खरतरगच्छ महिला परिषद, उदयपुर की ओर से वासुपूज्य महाराज मंदिर, दादावाड़ी में गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसुरीश्वर म. सा.का 66 वां अवतरण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः मंदिर में स्नात्रपूजा पढ़ाई गई। जिसमें उपरोक्त तीनों ग्रुपों के सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट मंडल दादावाड़ी की ओर से पूजा विधान व्यवस्था की गई,जिसमें गुरुभक्त  मनोहर सिंह बापना,खतरगच्छ युवा परिषद से निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष महात्मा, वर्तमान अध्यक्ष गौरव कोठारी, सचिव विवेक चौधरी, गुरु भक्त रंजन करणपुरिया तथा महिला परिषद से श्रीमती हेमलता बोल्या, माया सिरोया, मंजू पितलिया, सुषमा नाहर, सचिव ऋतु पारिख जैन,मंजू भाणावत,कल्पना करणपुरिया, वीना कोठारी, पुजारिन धापू बाई, उपस्थित रहे।
आज प्रातः 10 बजे जीवदया निमित श्री हनुमान गौशाला में गायों को चारा , हरी सब्जियां , लीलवे , ककड़ियां आदि’ ’का वितरण किया गया’। दादावाड़ी से मुख्य ट्रस्ट प्रभारीः राज लोढ़ा एवं दलपत दोशी भी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!