अनुसंधान और विस्तार प्रणाली के मध्य मजबूत कड़ी है केवीकेः डाॅ. कर्नाटक
कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के शानदार 50 वर्ष पूर्ण पुडुचेरी से चली मशाल यात्रा पहुंची एमपीयूएटी, समस्त केवीके होती हुई कोटा में करेगी प्रवेश उदयपुर, 19 जुलाई। कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के शानदार 50 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुडुचेरी से आंरभ हुई मशाल यात्रा (गोल्डन जुबली-टाॅर्च) प्रदेश के विभिन्न केवीके से होती हुई गुरूवार को केवीके, वल्लभनगर पंहुची। इस मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर (राजुवास) के कुलपति डाॅ. एस. के. गर्ग और वल्लभनगर केन्द्र के अधिष्ठाता डाॅ. आर. के. नागदा ने मशाल महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी…
