कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष: औरंगजेब से बचाकर डूंगरपुर पहुंची थी श्रीनाथजी मूर्ति
-डूंगरपुर का गौरव है श्रीनाथजी -जुगल कलाल डूंगरपुर, 25 अगस्त । देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य रूप श्रीनाथजी की पूजा की जाती है। श्रीनाथजी का मुख्य मंदिर राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाथद्वारा में प्रतिष्ठित श्रीनाथजी की मूर्ति का डूंगरपुर से गहरा और ऐतिहासिक संबंध रहा है? इस अनसुनी और आध्यात्मिक कथा को जानना हर भक्त के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर। औरंगजेब के आतंक से निकली श्रीनाथजी की मूर्ति : यह…
