Udaipur News

उदयपुर एनिमल फीड की टीम ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

उदयपुर एनिमल फीड की टीम ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

मंत्री खाचरियावास ने टीम के कार्यों को सराहा उदयपुर, 17 अगस्त। उदयपुर एनिमल फीड की टीम द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर मौके पर अमृत महोत्सव बनाया गया। मुख्य समारोह स्थल गांधी ग्राउंड पर राज्यमंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास व जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने टीम को प्रोत्साहित किया। मंत्री खाचरियावास ने बेजुबानों के प्रति सेवा भाव व टीम के कार्यों की सराहना की व दान स्वरूप राशि भेंट की।उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा इस तरीके से सेवा कार्य लगाना संस्थान की कामयाबी है। रवि भावसार ने बताया कि मेगा एनिमल ड्राइव कार्यक्रम के समापन अवसर पर आलोक संस्थान के प्रदीप कुमावत, समाजसेवी नानालाल…
Read More
भीण्डर एसडीएम ने ली बैठक

भीण्डर एसडीएम ने ली बैठक

क्षेत्रीय विकास एवं विभिन्न कार्यों पर हुई चर्चा उदयपुर, 17 अगस्त। भीण्डर पंचायत समिति सभागार में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों के साथ पशुओं में फैले लम्पी स्किन रोग के नियंत्रण, प्रभावी रोकथाम एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल के संबंध में चर्चा की गई।राज्य सरकार के निर्देशानुसार पशुओं में फैले लम्पी स्किन रोग के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश दिए और रोकथाम से लेकर बचाव के विभिन्न चरणों को विस्तार से बताया। इसके साथ ही ग्रामीण ओलंपिक खेल के संबंध में भी…
Read More
आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव

राजकीय संग्रहालय में हुई चित्रकला प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत उदयपुर, 17 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय संग्रहालय, आहड़ में आयोजित अन्तर विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को संग्रहालय सभागार में संपन्न हुआ।इस समारोह में मुख्य अतिथि इंटेक उदयपुर चेप्टर के कंवीनर प्रो. ललित पाण्डे, विशिष्ट अतिथि जनसम्पर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, सीए शैलेष माहेश्वरी व इंटेक सह समन्वयक गौरव सिंघवी थे जबकि अध्यक्षता पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने की।अतिथियों ने श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी व चित्रकला सामग्री देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता…
Read More
कनक हॉस्पीटल ने मरीज का 2 लाख का बिल किया माफ<br>जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मान

कनक हॉस्पीटल ने मरीज का 2 लाख का बिल किया माफ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मान

उदयपुर, 17 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा एसटी एवं एससी वर्ग के उत्थान हेतु अस्पृश्यता से मुक्ति एवं अत्याचारांें की रोकथाम अभियान उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्राधिकरण के प्रयासों से कनक हॉस्पीटल के डॉ. अमित धींग ने चिकित्सालय में भर्ती एक एसटी वर्ग के मरीज का 2 लाख रुपये का बिल माफ कर मानवता का अनूठा परिचय दिया है। डॉ अमित धींग की इस पहल पर प्राधिकरण सचिव उदयपुर द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक कुमार साहू, मानसिंह शेखावत, ज्ञानेन्द्र सिंह गहलोत, सुमित जाटव एवं…
Read More
संभागीय आयुक्त ने लम्पी स्किन रोग की प्रचार-प्रसार सामग्री का किया विमोचन

संभागीय आयुक्त ने लम्पी स्किन रोग की प्रचार-प्रसार सामग्री का किया विमोचन

उदयपुर, 17 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर संभाग में पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाने के लिए जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग मुस्तैदी से लगा हुआ है। बुधवार को जिले में पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालकों एवं आमजन की जागरूकता के लिए बनवाई गई प्रचार सामग्री का विमोचन संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। उन्होंने इस प्रचार सामग्री का व्यापक प्रचार प्रसार कर संभाग के पशुधन की सुरक्षार्थ प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।विमोचन के अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सूर्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रचार सामग्री में विभिन्न फ्लेक्स व बैनर के माध्यम से…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई आज, मुख्य सचिव एवं प्रभारी सचिव भी जुड़ेंगे

जिला स्तरीय जनसुनवाई आज, मुख्य सचिव एवं प्रभारी सचिव भी जुड़ेंगे

उदयपुर, 17 अगस्त। आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु राजस्थान सरकार की त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार 18 अगस्त को सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में डीओआईटी संपर्क केंद्र में आयोजित होगी। इस मौके पर मुख्य सचिव व जिला प्रभारी सचिव भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहेंगे।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई में आने वाली परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें।…
Read More
एट्रोसिटी के मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करें – बैरवा

एट्रोसिटी के मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करें – बैरवा

एससी आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा का दौरा उदयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर सामाजिक संगठनों, एनजीओ प्रतिनिधियों व आमजन से अनुसूचित जाति वर्ग संबंधी परिवेदनाओं को सुना एवं अधिकारियों को परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए एवं परिवादियों को राहत पहुंचाने की बात कही। बैठक में जिला…
Read More
76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह-प्रदेश भर मेें स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह-प्रदेश भर मेें स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

- रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन जयपुर, 15 अगस्त।  प्रदेशभर  में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में प्रभारी मंत्रियों तथा जिला कलक्टरों नें ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल के संदेश का पठन भी किया गया।  सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक मनमोहक एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं साहसिक कार्य करने वाली प्रतिभाओं को…
Read More
सिंघवी को संस्कृति गौरव व गोयल को राष्ट्र गौरव सम्मान-उदयपुर रेडीमेड एंड  होजरी एसोसिएशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह

सिंघवी को संस्कृति गौरव व गोयल को राष्ट्र गौरव सम्मान-उदयपुर रेडीमेड एंड होजरी एसोसिएशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह

उदयपुर। उदयपुर रेडीमेड एंड होजरी एसोसिएशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह रविवार को शुभ मंगल गार्डन एवं रिसोर्ट में आयोजित हुआ। पूरे दिन चले इस आयोजन में प्रतिभाओं सहित वरिष्ठजन सम्मान, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यगणों ने उल्लास के साथ भाग लिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमल जैन व अक्षय जैन ने बताया कि समारोह में उपमहापौर पारस सिंघवी को संस्कृति गौरव सम्मान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गोयल को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया। विशिष्ट अतिथि न्यू एक्सीलेंट के निदेशक त्रिलोक पोरवाल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बड़ाला, वार्ड-64 के…
Read More
सहस्त्रधारा जलाभिषेक एवं शिव महाप्रसादी में हजारो शिव भक्तों ने लिया महाप्रसाद

सहस्त्रधारा जलाभिषेक एवं शिव महाप्रसादी में हजारो शिव भक्तों ने लिया महाप्रसाद

उदयपुर। 15 अगस्त श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोंद्धार के 24वें शिला स्थापना महोत्सव के अवसर पर सोमवार को यहां रानी रोड स्थित प्राचीन शिवधाम में हजारों दर्शनार्थियों ने महाकालेश्वर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं महाशिव प्रसादी में भाग लिया। मंदिर परिसर में देर रात तक मेले सा माहौल रहा।महाकालेश्वर मंदिर में दोपहर को अभिजित मुहूर्त में प्रभु आशुतोष भोलेनाथ का वैदिक रीति से मंत्रोच्चार से जलाभिषेक किया गया। रूद्रीपाठ में पंडित पंडित फतहलाल चैबीसा द्वारा की गई।सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया एवं सचिव चंद्रशेखर दाधीच ने बताया कि शिला स्थापना महोत्सव के अवसर पर…
Read More
error: Content is protected !!