वैशाख संगीत प्रतियोगिता में अराध्या विजेता
उदयपुर, 25 मई। गुलाब रोड मातुल कृपा स्थित अर्बुदा कला मंन्दिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को वैशाख संगीत प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी ललित जैन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगीत स्पर्धा में अराध्या वैष्णव ने हारमोनियम पर हरे कृष्ण महामंत्र की धुन प्रस्तुत कर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरूस्कार प्राप्त किया। सृष्टि मलिक ने माॅर्चिंग धुन प्रस्तुत की। समारोह में लगातार दूसरी बार इण्डियन डेन्टल आॅस्कर अवार्ड जीतने वाली डेेन्टल छात्रा मिस्बा कादरी को श्रीमद्भगवद्गीता व प्रतीक चिह्न भेंट कर संस्थान की कोरियोग्राफर निकिता अग्रवाल ने सम्मानित किया। स्वागत गीत मन की वीणा से हरमेश…
