14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
उदयपुर। चित्रकूट नगर स्थित रसिकलाल एम धारीवाल पब्लिक स्कूल में 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर विद्यालय के ट्रस्टी गजेन्द्र भंसाली ने कहा कि वर्तमान परिवेश में अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी रखनी चाहिए और स्कूल के शिक्षकों का भी दायित्व बनता है कि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा दें और बच्चे भी गंभीरता से शिक्षा ग्रहण करके अच्छे नागरिक बनें।विद्यालय के कार्यकारी निदेशक राजीव सुराणा ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को ऐसे कार्यों से जोडऩा है, जिनसे उनमें रचनात्मकता का सृजन तथा…
