महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ को मिली बड़ी सौगात
राज्य सरकार ने मायरा की गुफा के विकास के लिए दी 540.44 लाख रुपयों की स्वीकृतिउदयपुर, 1 जून। मेवाड़ गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन व शौर्य से जुड़े स्थलों के विकास के लिए सतत प्रयासरत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की मुहिम धीरे-धीरे रंग ला रही है। महाराणा प्रताप जयंती से ठीक पहले राज्य सरकार ने उदयपुर जिले के गोगुन्दा में स्थित महाराणा प्रताप से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल मायरा की गुफा के लिए पांच करोड़ चालीस लाख चवालिस हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर मेवाड़ वासियों को बड़ी सौगात प्रदान की है। महाराणा प्रताप के…
