पर्युषण पर्व तो कर्म के मर्म का नाश करता है : निरागरत्न
उदयपुर, 31 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर ने शनिवार को धर्मसभा में कहा कि दूसरे सारे पर्व कर्म को नाश करते हैं पर पर्युषण पर्व तो कर्म के मर्म का नाश करता है। जिनशासन में तीन बातें प्रमुख है कर्म, धर्म और पर्व। इन 40 दिनों में धर्म और कर्म समझे और आगे भी समझेंगे पर आज तो पर्व को समझना है। पर्व के तीन आउटपुट है पुण्य वृद्धि, पाप नाश और गुण वृद्धि। पर्युषण पर्व से इन तीनों की प्राप्ति होती है। पर्युषण में 8…
