पर्यावरण हितैषी वर्मीकम्पोस्ट से कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार
उदयपुर में मुख्यमंत्री बजट घोषणा से मिल रही किसानों को राहत वर्मीकम्पोस्ट इकाई निर्माण के लिए मिल रहा अनुदान, किसानों से लाभ उठाने का आह्वान उदयपुर, 02 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की कृषक हितैषी सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कृषकों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कई नवाचारों को अपनाया है। इसी श्रृंखला में परम्परागत खेती में रासायनिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग रोकने और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2024-25 अनुरूप वर्मी कंपोस्ट इकाई निर्माण (स्थायी संरचना) कार्यक्रम के तहत अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन…
