स्वास्थ्य सेवाओं में आधारभूत सुधार हेतु भारत सरकार से आए प्रतिनिधि ने किया जिले का दौरा
प्रतापगढ। स्वस्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि सी के रामास्वामी ने भारत सरकार के आशान्वित खण्ड कार्यक्रम के तहत् शनिवार को जिले का दौरा किया। उनके यहां पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वी डी मीना एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ जगदीप खराड़ी ने पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया। सीएमएचओ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर और अधिक कार्य कर रही है इसी के तहत भारत सरकार के प्रतिनिधि किसी के रामास्वामी द्वारा जिले के पीपलखुट खण्ड का दौरा कर स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र…
