chittorgarh

15 दिवस के लिए आई डी सस्पेंड एवं शास्ति आरोपित

15 दिवस के लिए आई डी सस्पेंड एवं शास्ति आरोपित

चित्तौड़गढ़ 10 मार्च। उपखण्ड अधिकारी चित्तौडगढ के निर्देशानुसार शुक्रवार को ई-मित्र कियोस्क धारको की जॉच की गई जिसमे कियोस्क धारक रतन लाल खटीक, चन्देरिया द्वारा विभागीय शुल्क से अधिक शुल्क लेना, रेट लिस्ट चस्पा न करना पाया गया। ई-मित्र के विरूद्व सूचना प्रौद्योगिकी एंव संचार विभाग, के कार्मिक विजय कुमार वर्मा एवं गौतम सोनी द्वारा कार्यवाही करते हुए नियमानुसार 15 दिवस के लिए आई डी सस्पेंड एवं शास्ति आरोपित की गई।
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्तौडगढ़, 09 मार्च। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर बालिकाओं के महत्व के प्रति जागरूकता के उदे्श्य से राजकीय जीएनएम ट्रेंनिग सेन्टर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ विषयक रंगोली, पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कार्य कौशल एवं अपनी इच्छाशक्ति से अपनी अलग पहचान बनाई…
Read More
महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन

महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन

चित्तौड़गढ़, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सप्ताह के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिंक सभागार में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी द्वारा नाबार्ड अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए स्वयं सहायता समूह एवं एकल महिला उद्यमी को दिये जा रहे लाभ की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग से सहायक निदेशक राकेश तंवर द्वारा इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं…
Read More
जिला चिकित्सालय के लिए 15 लाख के चिकित्सकीय उपकरण एवं भवन मरम्मत एवं निर्माण के प्रस्ताव पारित

जिला चिकित्सालय के लिए 15 लाख के चिकित्सकीय उपकरण एवं भवन मरम्मत एवं निर्माण के प्रस्ताव पारित

चित्तौड़गढ़, 9 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में गुरुवार को निंबाहेड़ा में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी, आरएमआरएस, की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय के लिए 15 लाख के चिकित्सकीय उपकरण एवं भवन मरम्मत एवं निर्माण के प्रस्ताव पारित किये गए। सदस्य सचिव आरएमआरएस, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी निम्बाहेड़ा ने बताया कि चिकित्सालय में दंत चिकित्सक जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा लेने हेतु एवं डीएमएफटी द्वारा 15 करोड़ के विभिन्न आवश्यक मेडिकल उपकरणों की स्वीकृति हेतु जिला कलक्टर से मांग की गई, जिस पर जिला कलक्टर द्वारा इसे शीघ्र पूर्ण करने की सहमति प्रदान की गई। बैठक…
Read More
महिला एवं बाल चिकित्सालय में 1 करोड़ 90 लाख की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

महिला एवं बाल चिकित्सालय में 1 करोड़ 90 लाख की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण

चिकित्सा संसाधनों में नहीं आएगी कमी, जिले में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी दुरुस्त- सुरेंद्र सिंह जाड़ावत   राज्यमंत्री श्री जाड़ावत ने की साढ़े 6 करोड़ की अत्याधुनिक मशीनों की घोषणा चित्तौड़गढ़, 6 मार्च। जिला मुख्यालय स्थित महिला एवं बाल चिकित्सालय में 15 लाख की लागत से 12 बेड के शिशु उच्च निर्भरता इकाई आईसीयू एचडीयू एवं 1 करोड़ 75 लाख की लागत की सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में हुआ। श्री जाड़ावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा…
Read More
बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के खुले अवसर –  जिला रोजगार अधिकारी

बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के खुले अवसर –  जिला रोजगार अधिकारी

चित्तौड़गढ़, 8 मार्च। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित (अन्य सहभागी जिला उद्योग केंद्र, आई.टी.आई. एवं आर.एस.एल. डी.सी.) के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक एक दिवसीय कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर, हाट बाजार, कीर खेड़ा, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मोहित सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के आयोजकों (एस.एस.सी.आई., उदयपुर, जी 4 एस, गुरुग्राम, मैनेजमेंट, उदयपुर, जुबिलेंट फर्टिलाइजर, सिंहपुर, नितिन स्पिनर्स, बेगूं, पेट फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर, स्टार कोट्स पीन, गंगरार, बी.एम. टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड,  चित्तौड़गढ़,  एल.एम.टी., अहमदाबाद, एग्री ट्रेड इंडिया ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड, चित्तौड़गढ़,…
Read More
इंदौर एक्सप्रेस अब असावरा तक

इंदौर एक्सप्रेस अब असावरा तक

सांसद सीपी जोशी, कनकमल कटारा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेव राम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना उदयपुर। भारतीय रेलवे ने शनिवार को एक और सौगात देते हुए उदयपुर से असावरा जाने के लिए एक और ट्रेन शुरू कर दी है। उदयपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन का विस्तार असावरा तक कर दिया है। इसके चलते अब असावरा जाने के लिए उदयपुरवासियों को दो ट्रेन मिलेंगी। इससे पहले उदयपुर से असारवा के लिए दिन में सिर्फ एक ही ट्रेन चलती है जो असारवा से चलकर उदयपुर पहुंचती थी। शाम को उदयपुर से रवाना होकर असारवा पहुंचती थी। अब इंदौर…
Read More
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तहत हितधारकों के साथ परिचर्चा

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तहत हितधारकों के साथ परिचर्चा

जन प्रतिनिधियों ने परियोजना कार्य पर दिये सुझाव चित्तौड़गढ़, 03 मार्च। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तहत हितधारकों के साथ परिचर्चा शुक्रवार को नगर पालिका निंबाहेड़ा के बैठक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष परवेज अहमद, विशिष्ठ अतिथि नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सौरभ जिंदल रहे। इनके अलावा बैठक में 70 से अधिक जनप्रतिनिधियों, सहयोगी विभाग के अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। परिचर्चा कार्यक्रम में आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता मनीष अरोड़ा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर परियोजना स्वरूप की संक्षिप्त जानकारी देकर शुरुआत…
Read More
गोरा बादल स्टेडियम के निर्माण एवं विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

गोरा बादल स्टेडियम के निर्माण एवं विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

पौने 5 करोड़ से गोरा बादल स्टेडियम का नवनिर्माण होगा, खेल के क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ जिला लहराएगा परचम- सुरेंद्र सिंह जाड़ावत चित्तौड़गढ़, 3 मार्च। शहर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गोरा बादल स्टेडियम का कायाकल्प होने जा रहा है। शुक्रवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में गोरा बादल स्टेडियम के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए एवं खेल प्रतिभाओं को  प्रोत्साहित करने…
Read More
09 मिलावटी खाद्य फर्मों के विरूद्ध 06 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना

09 मिलावटी खाद्य फर्मों के विरूद्ध 06 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना

चित्तौडगढ़, 2 मार्च। जिले में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 9 फर्मों पर 6 लाख 30 हजार रू. का जुर्माना लगाया हैं। अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डा. रामकेश गुर्जर ने बताया कि न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़ द्वारा मिलावट करने वाली मिलावटी पाए गए नमूनों से सम्बन्धित 09 फर्मों पर 6 लाख 30 हजार रू. का जुर्माना लगाया गया है। नियत समयावधि में जुर्माना / शास्ति राशि जमा नहीं कराने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की…
Read More
error: Content is protected !!