chittorgarh

देश की पहली इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब कोटपुतली जिला अस्पताल में प्रांरभ

देश की पहली इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब कोटपुतली जिला अस्पताल में प्रांरभ

-अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब का निरीक्षण जयपुर, 22 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने गुरूवार को कोटपुतली जिला अस्तपाल में नवनिर्मित इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब का निरीक्षण  किया। चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें एक छत के नीचे, एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने वाली यह देश की पहली इंट्रीगेटेट पब्लिक हैल्थ लैब है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इंटीग्रेटेट लैब संचालित होने से मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य जांचे करवाने के लिए अस्पताल में जांच, सैम्पल जमा कराने, रिपोर्ट प्राप्त करने, इत्यादि सुविधाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होना संभव हुआ…
Read More
चित्तौड़गढ़ प्लेटफार्म पर मिले 4 वर्षीय मासूम को माता-पिता की तलाश

चित्तौड़गढ़ प्लेटफार्म पर मिले 4 वर्षीय मासूम को माता-पिता की तलाश

चित्तौड़गढ़, 22 जून। 15 जून को उदयपुर से चित्तौड़गढ़ आने वाली ट्रेन 09601 के जनरल डिब्बे में लगभग 4 वर्षीय शिशु बालक कृष्णा प्लेटफार्म नंबर 2, 3 पर मिला। बच्चे को अकेला पाकर उप निरीक्षक जनक सिंह व ड्यूटी स्टाफ मुकेश के साथ मौके पर पहुंचे। बालक से पूछने पर बालक कोई जानकारी नहीं दे पाया, खड़े यात्रियों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने पर रात्रि समय एवं बालक लावारिस हालत में होने से बाल कल्याण समिति द्वारा शिशु को विश्वास में लेकर परिवार की जानकारी ली गई। जिस पर शिशु बालक ने अपना नाम कृष्णा…
Read More
लड़की बन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लूट के मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

लड़की बन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लूट के मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

गुलाबपुरा से किया गिरफ्तार तीन अन्य आरोपी नामजद चित्तौड़गढ़। महिला के नाम की इंस्टाग्राम फेक आईडी बनाकर साइबर फ्रॉड तरीके से चित्तौड़गढ़ के एक युवक को गुलाबपुरा भीलवाडा की तरफ बुलाकर उसके साथ मारपीट व लूट करने के दो आरोपी व लूटी हुयी सोने की चैन खरीदने वाला ज्वैर्ल्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की की आवाज में बात करने से झांसे में आया युवक लूट का शिकार हुआ था। अपराध में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने नामजद कर लिया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। प्रकरण के अनुसार 11 मई को साइबर थाना…
Read More

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- आईटीआई निम्बाहेड़ा के लिए 10.45 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर, 18 जून। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में 10.45 करोड़ रुपए की लागत से आईटीआई भवन का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस आईटीआई भवन के बनने से क्षेत्र के युवा विभिन्न उद्योगों से जुड़े तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
Read More
मारुति कार में परिवहन किया जा रहा 33 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मारुति कार में परिवहन किया जा रहा 33 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले के राशमी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक मारुति कार से 33 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बच कर भागते कार पलटी खाने से डोडाचूरा के साथ आरोपी पकड़ाया। अवैध मादक पदार्थ व वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु थानाधिकारी राशमी प्रेमसिंह मय जाप्ता के साथ गश्त करते हुए देवपुरा जाने वाली सडक पर पहुंचे, कि एक कार देवपुरा की तरफ से तेजी से आती हुई नजर आई जिसको पुलिस द्वारा रूकने का ईषारा किया। कार चालक अपनी कार को वापस तेज गती से पीछे लेने लगा। कार की गति…
Read More
पीकअप से 492 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार

पीकअप से 492 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व शंभूपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के के दौरान शम्भुपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 4 क्विंटल 92 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा व पिकअप को जब्त कर पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम में पदस्थापित कांस्टेबल दिनेश को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि अवैध डोडा चूरा से भरी हुई एक पिकअप शंभूपुरा के सावा से होकर कन्नौज रोड़ की तरफ जाने वाली है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण डीएसटी ने…
Read More
डाक विभाग ने दिया मृतक आश्रित को 1048000/-रुपये का चेक

डाक विभाग ने दिया मृतक आश्रित को 1048000/-रुपये का चेक

 चित्तौड़गढ़ 15 जून। डाक विभाग द्वारा मण्डल के सिंहपुर, निम्बाहेड़ा, गंगरार एवं प्रतापगढ़ उपडाकघर में गुरुवार् को फ्यूज़न कैंप 2.0 का आयोजन किया गया। सिंहपुर उपडाकघर में आयोजित फ्यूज़न कैंप के अन्तर्गत सहायक अधीक्षक श्री राकेश कुमार अग्रवाल ग्रामीण डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक श्री भगवती लाल की मृत्यु होने पर मृतक के नॉमिनी श्री शोभा लाल को 1048000/-रुपये का चैक सुपुर्द किया। स्व. श्री भगवती लाल ने डाक विभाग से 10 लाख की ग्रामीण डाक जीवन बीमा पालिसी क्रय की थी तथा पालिसी लेने के कुछ समय बाद ही आकस्मिक दुर्घटना से  श्री भगवतीलाल का निधन हो गया।…
Read More
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किया तैयारियों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किया तैयारियों का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़, 9 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 11 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने चेनपुरिया पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, एडीएम भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा, जिला परिषद एसीईओ राकेश पुरोहित, एसडीओ बिंदु बाला राजावत सहित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत आगामी 11 जून को ग्राम पंचायत चेनपुरिया, बड़ीसादड़ी में "महंगाई राहत कैंप" का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। चित्तौड़गढ़ - महंगाई राहत शिविरः जिले में शुक्रवार तक 3 लाख 77 हजार 545…
Read More
जिले में आधार  CELC  ऑपरेटर आनबोर्डिंग हेतु आवेदन आमंत्रित 

जिले में आधार  CELC  ऑपरेटर आनबोर्डिंग हेतु आवेदन आमंत्रित 

चित्तौड़गढ़, 05 मई ।  सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया कि जिला  चित्तौड़गढ़  के  चिन्हित परिसरों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के नामांकन के लिए सीईएलसी  आधार नामांकन/अद्यतन केन्द्र स्थापित किये जाने है।  इन केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अधीन प्रत्येक चिन्हित केन्द्र पर एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई, नई दिल्ली से आधार कार्य हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी करवायी जायेगी। सीईएलसी केंद्र के लिए चयनित होने के उपरान्त आवेदको को 30000/- रुपये की पेनल्टी सिक्योरिटी राशि और 15000/- रुपये किट सिक्योरिटी राशि कुल…
Read More
स्थानीय स्तर टूरिस्ट गाइडों को लाइसेंस वितरण

स्थानीय स्तर टूरिस्ट गाइडों को लाइसेंस वितरण

चित्तौड़गढ़, 4 जून। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में बजट घोषणा की गई थी की राज्य में टूरिस्ट गाइडों का चयन कर उन्हें लाइसेंस प्रदान किए जायेंगे। उसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा माह अगस्त 2022 में गाइडों की परीक्षा ली गई थी। जिसमे चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले के कुल 216 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। उसमे से कुल 177 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। माह फरवरी 2023 में विभाग द्वारा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में कुल 158 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। सहायक निदेशक, पर्यटन, विवेक जोशी ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम…
Read More
error: Content is protected !!