
अनुराग ठाकुर उदयपुर बोले—राजस्थान में आए दिन निर्भया जैसे कांड और सरकार के मंत्री बेशर्मी से बोलते हैं यह मर्दों का प्रदेश है
उदयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक होने पर नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर उदयपुर आए। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियां, महिलाएं, युवा, किसान, आदिवासी, दलित कोई भी सुरक्षित नहीं और राज्य का मुखिया नींद में है। उन्होंने गहलोत सरकार की संज्ञा 'गहलूट सरकार' से की। उन्होंने कहा, राजस्थान में इतनी निकम्मी तथा सोई हुई सरकार आजाद भारत के 75 सालों में पहली बार आई है। एक निर्भया…