Breaking News

नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रक चालक ने रौदा, मौके पर हुई मौत

नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रक चालक ने रौदा, मौके पर हुई मौत

उदयपुर। जिले के टीडी थाने के बाहर मंगलवार को नाकाबंदी तोड़कर भागे ट्रक ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी चालक अपने वाहन को हाईकर फरार हो गया। जंगल में भागे ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ मृत कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया। घटना जिले के टीडी थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार जावरमाइंस के सिंघटवाड़ा निवासी 24 वर्षीय कांन्स्टेबल राजकुमार मीणा टीडी थाने में तैनात था। वह थाने के पास ही नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी पर था। कॉन्स्टेबल ने…
Read More
नारायण सेवा में स्थापित हुए विनायक

नारायण सेवा में स्थापित हुए विनायक

उदयपुर, 19 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान सेक्टर - 4 के मानव मन्दिर परिसर में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का संस्थापक कैलाश ‘मानव', निदेशक वंदना अग्रवाल, महर्षि अग्रवाल एवं साधकों की उपस्थिति में अनुष्ठान पूर्वक स्थापन हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आचार्य उपेंद्र शास्त्री सजे - धजे पांडाल में सुबह-शाम अनंत चतुर्दशी तक प्रतिमा का पूजन करेंगे। इस दौरान दिव्यांग एवं प्रज्ञाचक्षु बालकों ने भजन प्रस्तुतियां दी।
Read More
श्री महाकालेश्वर में परम्परागत रूप से होगा दस दिवसीय गणपति महोत्सव

श्री महाकालेश्वर में परम्परागत रूप से होगा दस दिवसीय गणपति महोत्सव

सभा मण्डप में स्थापित किये गणपति उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज विधि विधान व परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत में गणपति महोत्सव की स्थापना की गई। प्रन्यास सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि 10 दिवसीय गणपति उत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की गणपति की मूर्ति की स्थापना सभामण्डप में की गई। उन्होंने बताया पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। गणेशोत्सव के दोरान सभी लोग बप्पा घरों में विराजमान होते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती…
Read More
उदयपुर में दीपावली मेला इस साल 2 नवंबर से

उदयपुर में दीपावली मेला इस साल 2 नवंबर से

उदयपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाला दीपावली मेला इस साल 2 नवम्बर से शुरू होगा। मेले में सात दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को निगम की सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि दीपावली मेला इस वर्ष भी पंद्रह दिवसीय होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 नवम्बर से 8 नवम्बर तक होंगे। मेला प्रांगण में 16 नवम्बर तक झूले तथा दुकानें लगेंगी। मेले में हर साल की भांति पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। शेष पांच दिनों में लाफ्टर नाइट, कवि सम्मेलन, सिंगर नाइट के अलावा भजन तथा गजल…
Read More
सांवलिया सेठ में दान में निकली 10.76 करोड़ की राशि

सांवलिया सेठ में दान में निकली 10.76 करोड़ की राशि

उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान के ख्यातनाम कृष्णधाम चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली राशि की गिनती सोमवार को पूरी हो गई। जिसमें 10 करोड़ 76 लाख 71 हजार 225 रुपए मिले। इसके अलावा दान में मिले सोने और चांदी का भी तौल किया गया। श्री सांवलिया जी मंदिर ने 13 सितंबर को चतुर्दशी के दिन भंडारा खोला गया था। तीन चरणों में 9 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपयों की काउंटिंग हो चुकी है। सोमवार को 58 लाख 10 हजार 425 रुपयों की गिनती हुई है। यानी भंडारे से कुल 9 करोड़ 75 लाख 70 हजार 425…
Read More
उदयपुर में कच्चे मकान की दीवार ढहने से वृद्धा की मौत

उदयपुर में कच्चे मकान की दीवार ढहने से वृद्धा की मौत

लगातार बारिश के चलते हुआ हादसा उदयपुर। उदयपुर जिले में बीते तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार को एक घर की ढही दीवार के नीचे दबने से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना बरण्डाफला कनबई गांव की है, जहां सोमवार दोपहर को केलूपोश मकान की ढही दीवार के नीचे दबने पर बबली देवी (61) की मौत हो गई। घटना के समय महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी हादसा हो गया। दीवार ढहने की आवाज सुनकर कुछ ही दूरी पर मौजूद महिला का पति सेंगा दौड़कर आया। उसने ग्रामीणों की मदद से मलबे में…
Read More
 उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी डॉ. सक्का का सोने से बनाया चंद्रयान —3, चांद और तिरंगा विश्व रिकॉर्ड में शामिल

 उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी डॉ. सक्का का सोने से बनाया चंद्रयान —3, चांद और तिरंगा विश्व रिकॉर्ड में शामिल

इसरो के वैज्ञानिकों को देने के लिए बनाया था उदयपुर: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को भेंट करने के लिए उदयपुर के अंतराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार डॉक्टर इकबाल सक्का ने सोने से विश्व का सबसे छोटा चंद्रयान और तिरंगा बनाया था। उसे अब विश्व रिकार्ड में शामिल कर लिया गया। सक्का की बनाई कृति को बिना लैंस नहीं देखा जा सकता। चंद्रयान की साइज महज 2 मिलीमीटर तथा तिरंगा झंड़ा महज आधा मिलीमीटर का है। इन कलाकृतियों को होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। होप इंटरनेशनल रिकॉर्ड के भारतीय कार्यालय के चीफ एडिटर डॉक्टर…
Read More
उदयपुर में लगी बारिश की झड़ी, 18 घंटे तक चलती रही रिमझिम बारिश

उदयपुर में लगी बारिश की झड़ी, 18 घंटे तक चलती रही रिमझिम बारिश

गोगुंदा में 5 इंच, सलूम्बर जिला मुख्यालय पर 4 इंच बारिश उदयपुर। ओरेंज अलर्ट के बीच उदयपुर जिले में बारिश की झड़ी लग गई। 18 घंटे चली रिमझिम बारिश के चलते मौसम में ऐसी ठंडक घुल गई कि ठंड का अहसास होने लगा। उदयपुर जिले में  गोगुंदा में सर्वाधिक 5 इंच बारिश हुई। वहीं समीपवर्ती सलूम्बर जिला मुख्यालय पर 4 इंच बारिश हुई। बारिश के चलते मानसी वाकल बांध का एक गेट सोमवार सुबह खोल दिया गया। उदयपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को शुरू हुई बारिश का क्रम अनवरत जारी रहा और ज्यादातर इलाकों में दोपहर तीन…
Read More
पशु चिकित्सको की नॉन प्रेक्टिस अलाउन्स (NPA) की मांग 

पशु चिकित्सको की नॉन प्रेक्टिस अलाउन्स (NPA) की मांग 

उदयपुर। पशु चिकित्सको ने NPA की मांग को लेकर 16 सितंबर शनिवार को राज्यव्यापी अवकाश लिया था। दो दशको से चली आ रही इस माँग को लेकर पूर्व में भी 1 दिसंबर 2022 से आमरण अनशन आरम्भ किया था आमरण अनशन के दौरान 10 पशु चिकित्सक एस. एम. एस अस्पताल में भर्ती हुए 40 दिवस तक चले अनशन को मन्त्री पशुपालन विभाग लालचन्द कटारिया द्वारा दिनांक 26.01.2023 को अनशनरत पशु चिकित्सको को ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया था। कटारिया जी ने धरना स्थल पर मीडिया को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सको की सभी मांगों को न्यायोचित स्वीकारते हुए शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया था। मांगों के…
Read More
नेशनल डिसेबिलिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में

नेशनल डिसेबिलिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में

- ब्रांड एम्बेसेडर होंगे महान क्रिकेटर हरभजन सिंह  उदयपुर, 18 सितम्बर।  नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप उदयपुर में 28 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होगी। उक्त जानकारी नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया दिव्यांग क्रिकेटरों की इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के ब्रांड एम्बेसडर देश के सुप्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान की पहल पर पिछले 7 वर्षो में दिव्यांग खिलाड़ियों का यह पांचवा महाकुंभ होगा। इससे पूर्व 2017 में राष्ट्रीय पैरा स्वीमिंग कॉम्पिटिशन, 2019 में नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट, 2022 मार्च…
Read More
error: Content is protected !!