Breaking News

भगवा रंग में रंगा उदयपुर, नववर्ष वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

भगवा रंग में रंगा उदयपुर, नववर्ष वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

- भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ने गुंजाया नववर्ष आगमन का संदेश - आज शहर के प्रमुख मंदिरों में महाआरती, गंगा आरती, हनुमान चालीसा पाठ - भगवा वाहन रैली से गूंजा उदयपुर, नववर्ष के आगमन का हुआ भव्य स्वागत उदयपुर, 18 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में आयोजित भगवा चार पहिया वाहन रैली बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरा शहर भगवामय हो उठा। चार पहिया वाहन रैली में आगे-आगे राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराता हुआ चला और उसके पीछे…
Read More
बाल विवाह का प्रयास या तैयारी ही अपराध है

बाल विवाह का प्रयास या तैयारी ही अपराध है

उदयपुर, 18 मार्च। चाइल्ड फण्ड इंडिया उदयपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर, जिला बाल संरक्षण इकाई, राजस्थान राज्य बाल अधिकार आयोग और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बाल विवाह निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो अधिनियम पर जिले की बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी निरोधक इकाई, महिला पुलिस थाना, किशोर गृह, बालिका गृह, शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत जमीनी कार्यकर्ताओं की  बुधवार को एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संचालक चाइल्ड फण्ड इंडिया के राजेश शर्मा ने बताया  कि यह…
Read More
हरियालो राजस्थान अभियान 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक

हरियालो राजस्थान अभियान 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक

जिले में 57 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य उदयपुर, 18 मार्च। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी हरियालो राजस्थान अभियान 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान इस वर्ष पौधरोपण अभियान की रणनीति, विभागवार जिम्मेदारियों तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से 57 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य शासन द्वारा आवंटित किया गया है। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए…
Read More
’’राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ’ऑल टाइम हाई लेवल’ पर’

’’राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ’ऑल टाइम हाई लेवल’ पर’

’मार्च 2026 में सिटीजन संतुष्टि स्तर 80 प्रतिशत से अधिक पहुंचा’ ’मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर मंत्रीगण एवं एसीएस से शासन सचिव स्तर के अधिकारी संपर्क हेल्पलाइन (181) का कर रहे नियमित दौरा’ जयपुर/उदयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर परिवादों का द्रुत गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में मार्च 2026 में लोक शिकायतों के निस्तारण में नागरिक संतुष्टि का…
Read More
‘डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा आज की आवश्यकता’

‘डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा आज की आवश्यकता’

‘अपने ज्ञान प्रतिभा एवं संसाधनों पर विश्वास कर आगे बढ़ना होगा’ भारत महाशक्ति के रूप में विकसित होकर शासक नहीं बल्कि मार्गदर्शन के रूप में पुनर्स्थापित होगा - देवनानी पश्चिम क्षेत्र के कुलगुरु सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वासुदेव देवनानी उदयपुर, 18 मार्च। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने कहा कि मेक इन इंडिया से आगे बढ़ते हुए डिजाइन एंड डवलप इन इंडिया का नारा देते हुए राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर होना होगा। इसके लिए अपने प्राचीन ज्ञान, वर्तमान प्रतिभा एवं उपलब्ध संसाधनों पर विश्वास करते हुए शोध एवं…
Read More
राजस्थान दिवस सप्ताह : उद्यमियों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

राजस्थान दिवस सप्ताह : उद्यमियों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

उदयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मनाए जा रहे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में जिला स्तरीय उद्यमी संवाद कार्यक्रम हुआ। जिला कलक्टर नमित मेहता के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में जिले के प्रमुख उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रारंभ में जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केंद्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने जिले में उद्योगों के विकास के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्ध अवसरों…
Read More
फतहसागर की पाल पर बिखरा भारतीय परिवेश और संस्कृति का रंग, सजी हुई पगड़ियों ने समा बांधा

फतहसागर की पाल पर बिखरा भारतीय परिवेश और संस्कृति का रंग, सजी हुई पगड़ियों ने समा बांधा

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति फतहसागर पाल पर गूंजा वंदे मातरम्, झीलों की नगरी हुई देशभक्ति से ओतप्रोत आज (18 मार्च) एकलिंग जी से गणगौर घाट तक निकलेगी समग्र सनातन शक्ति ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा गणगौर घाट पर भव्य गंगा आरती के साथ विदा होगा सम्वत् 2082 उदयपुर 17 मार्च। लोक संस्कृति से सराबोर मेवाड़ की आन-बान-शान पगड़ीयों से फतहसागर सप्तरंगी नजर आ रहा था। छोटा हो या बड़ा हर एक के सिर पर पगड़ी थी। फतेहसागर की लहरे भी वन्देमातरम गा रही थी। झीलों की नगरी देशभक्ति से ओतप्रोत थी। अवसर था नव संवत्सर कार्यक्रम अन्तर्गत अखिल भारतीय…
Read More
’यूनिसेफ के उच्च अधिकारियों की आईजी से शिष्टाचार भेंट’

’यूनिसेफ के उच्च अधिकारियों की आईजी से शिष्टाचार भेंट’

उदयपुर, 17 मार्च। बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अध्ययन करने हेतु उदयपुर दौरे पर आए यूनिसेफ के उच्च अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल भी उपस्थित रहे। यूनिसेफ के प्रतिनिधिमण्डल में यूनिसेफ भारत की चीफ मिलन किड़ाने, यूनिसेफ से मेन्टल हेल्थ स्पेशलिस्ट ज्योति, यूनिसेफ राजस्थान के प्रमुख लक्ष्मी नरसिम्हाराव, बाल संरक्षण विशेषज्ञ संजय कुमार निराला, बाल संरक्षण अधिकारी हिमाली लेउवा, उदयपुर रेंज की बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत शामिल रही। इस अवसर पर…
Read More
नेशनल भित्ति चित्र एवं माण्डना कार्यशाला का समापन

नेशनल भित्ति चित्र एवं माण्डना कार्यशाला का समापन

उदयपुर, 17 मार्च। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई), उदयपुर द्वारा सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सी.सी.आर.टी) में 13 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय भित्ति चित्र एवं माण्डना कार्यशाला का समापन मंगलवार को संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने कलाकारों का आह्वान किया कि वे अपनी कला को जीवंत बनाये रखें। उन्होंने कहा कि भित्ति चित्र विभिन्न राज्यों में अलग-अलग कला स्वरूप व नाम से जाने जाते हैं किन्तु इनका मूल स्वरूप आदिवासी जीवन को दिग्दर्शित करना ही है।…
Read More
“अभिलेखों में मेवाड़” प्रदर्शनी का शुभारंभ, इतिहास की धरोहर से रूबरू हुए नागरिक

“अभिलेखों में मेवाड़” प्रदर्शनी का शुभारंभ, इतिहास की धरोहर से रूबरू हुए नागरिक

उदयपुर, 17 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा “अभिलेखों में मेवाड़” विषय पर चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के करकमलों से राजस्थान साहित्य अकादमी पुस्तकालय में हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध इतिहासकार डॉ श्रीकृष्ण जुगनू, प्रसिद्ध वास्तुकार सुनील लढ्ढा सहित साहित्यकार, शोधार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक जैन ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास की सराहना की और कहा कि इतिहास ही हमारी संस्कृति का आधार है। उन्होंने आमजन को उदयपुर के समृद्ध अतीत से जोड़ने के लिए शहर में एक स्थायी…
Read More
error: Content is protected !!