Breaking News

आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे राजकीय योजनाओं का लाभ- डॉ. शंकर यादव

आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे राजकीय योजनाओं का लाभ- डॉ. शंकर यादव

राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग की प्रथम बैठक सम्पन्नउदयपुर, 20 मई। राजस्थान सरकार के राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग की प्रथम बैठक शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन, जयपुर में आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के गठन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।बैठक में गत वर्षाे के कार्यक्रमों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. शंकर यादव ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आमजन तक ले जाने तथा आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की योजनाओं…
Read More
श्री विश्वेश्वर महादेव का पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न

श्री विश्वेश्वर महादेव का पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 21 मई। औदिच्य समाज विकास समिति के विश्वेश्वर महादेव का पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष केशवलाल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजित भजन संध्या में शंकर लाल शर्मा, विष्णु शंकर औदिच्य, कन्हैयालाल शर्मा, जगदीश शर्मा, कमला शंकर शर्मा, जगदीश शर्मा बेडवास आदि ने अपनी भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार प्रातः समाज के प्रतिनिधि किशन लाल शर्मा, मैदान लाल व्यास, कमला शंकर शर्मा एकलिंगपुरा, हुकमी शंकर शर्मा व भूरीलाल शर्मा बेडवास ने श्री विश्वेश्वर महादेव का अभिषेक कर आचार्य के सानिध्य में हवन व पूजन किया। हवन-पूजन के…
Read More
कृषि विभाग की खण्ड स्तरीय कार्यशाला 27 को बोटवट में

कृषि विभाग की खण्ड स्तरीय कार्यशाला 27 को बोटवट में

उदयपुर, 20 मई/कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार विभाग की खंड स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार 27 मई को कृषि अनुसंधान केंद्र बोटवट बांसवाड़ा में सुबह 10.30 बजे आयोजित होगी। कृषि विस्तार खंड उदयपुर के संयुक्त निदेशक भूरालाल पाटीदार ने बताया कि उपनिदेशक कृषि एवं सहायक निदेशक सहित समस्त कृषि अधिकारी इस कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में अधिकारी अपने क्षेत्र से संबंधित फसल व मौसम स्थिति, कीट व्याधि प्रकोप, आदान व्यवस्था आदि सामयिक जानकारी के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर अपना फीडबैक देते हुए कलस्टर वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे।
Read More
मानसी वाकल के गेट खोल किया परीक्षण

मानसी वाकल के गेट खोल किया परीक्षण

उदयपुर, 20 मई/मानसून पूर्व तकनीकी तौर पर परीक्षण के मद्देनजर झाड़ोल के गोराणा स्थित मानसी वाकल बांध के गेट शुक्रवार दोपहर खोले गए। डेम सेप्टी मेन्युअल के अनुसार डेम पर लगे गेट को प्रतिवर्ष मानसून से पूर्व खोलकर गेट का ऑपरेशन टेस्ट किया जाता है। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता रामपाल जीनगर, सहायक अभियंता ललित जोशी, दिव्या मेहता और निर्मल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Read More
आमजन के लिए वरदान साबित हो रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

आमजन के लिए वरदान साबित हो रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

उदयपुर में अब तक मिला 121 करोड़ रूपए का निःशुल्क उपचारउदयपुर, 20 मई। प्रदेश के नागरिकों को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज उपलब्ध कराने एवं इलाज के दौरान लगने वाली भारी-भरकम राशि से छुटकारा दिलाने हेतु राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।पैसों के अभाव में वर्षों से मर्ज को दबाए बैठे लोगों को जब योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज का लाभ मिला तो न केवल मर्ज से मुक्ति मिली बल्कि इलाज में लगने वाले भारी-भरकम खर्चे का प्रबंध करने की चिंताओं को भी सरकार की इस योजना ने…
Read More
श्री श्यामलाल सोनी (माली) का पार्थिव शरीर दान

श्री श्यामलाल सोनी (माली) का पार्थिव शरीर दान

उदयपुर / छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ निवासी श्याम लाल सोनी का 17/05/2022 रात को हद्धयगति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। सोनी की अंतिम इच्छानुसार उनके देह को परिवारजनों ने बुधवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज में देह का दान किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सोनी, जगदीश चन्द्र, भगवती लाल , दामोदर , चंदू, कपिल सहित परिवारजन एवं समाजजन उपस्थित थे।
Read More
संग्रहालय प्राचीन मानव सभ्यता का प्रतिबिम्ब – प्रो. सारंगदेवोत

संग्रहालय प्राचीन मानव सभ्यता का प्रतिबिम्ब – प्रो. सारंगदेवोत

विश्व संग्रहालय दिवस पर‘‘ धरोहर संरक्षण में संग्रहालय की भूमिका ’’विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी -विद्यापीठ संग्रहालय में पाषण काल से लेकर मध्यकाल तक की वस्तुओं को प्रदर्शितधरोहर के संरक्षण में संग्रहालय की महत्वपूर्ण भूमिका ....... उदयपुर 18 मई/ विश्व संग्रहालय दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक साहित्य संस्थान की ओर से प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में ‘‘ धरोहर संरक्षण में संग्रहालय की भूमिका ’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हल्दीघाटी संग्रहालय के संस्थापक मोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि भावी पीढी को अतीत से रूबरू कराने के उद्देश्य से…
Read More
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया बाल संरक्षण हेतु एक्शन मंथ का आग़ाज़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया बाल संरक्षण हेतु एक्शन मंथ का आग़ाज़

प्रतापगढ़- आज दिनांक 19.5.2022 को  पुलिस विभाग  प्रतापगढ़ व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन  एवं गायत्री सेवा संस्था  के संयुक्त तत्वावधान में एक्शन मंथ 1 मई से 31 मई 2022 के तहत प्रतापगढ़ जिले में बालश्रम व बँधुआ मजदुरी व  बाल यौन शोषण एवं बालश्रम  की रोकथाम हेतु श्रीमान चिरंजी लाल मीणा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक  सभागार में कार्यशाला का  आयोजन किया गया | कार्यशाला में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न संस्थाओ के प्रतिभागियों एवं थानों से पधारे बाल अधिकारी को इस विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक  बालश्रमिक, बँधुआ मजदूरी व बाल यौन शोषण…
Read More
चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों में 200 गाइड होंगे नियुक्त

चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों में 200 गाइड होंगे नियुक्त

प्रतापगढ़, 19 मई। चित्तौडगढ़ व प्रतापगढ़ जिलों के पर्यटन स्थलों पर अब जल्द ही गाइड नियुक्त किये जायेंगे जो पर्यटकों को सम्बन्धित पर्यटक स्थल की पुरी जानकारी दे सकेंगे। दोनों जिलों में लगभग 200 गाइडो को प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पर्यटन गाइड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे है।पर्यटन विभाग के पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा। उसके बाद चयनित गाइडो को स्थानीय स्तर के परिचय पत्र जारी किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों में वर्तमान में कम गाइड होने से पर्यटकों को पर्यटन स्थल…
Read More
जिले में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरूद्ध अभियान जारीकलक्टर ने किया जयसमंद केचमेंट क्षेत्र का निरीक्षण

जिले में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरूद्ध अभियान जारीकलक्टर ने किया जयसमंद केचमेंट क्षेत्र का निरीक्षण

उदयपुर, 18 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध जारी संयुक्त अभियान के तहत जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा जयसमन्द केचमेन्ट क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कलक्टर ने जयसमन्द केचमेन्ट क्षेत्र से निकलने वाली नदियां गोमती, मकरेड़ी, रूपारेल के अचानक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कोट, चरमर, बुथेल, बासा, केनपुरा, लोदा, उथरदा एवं खरका गांवों की नदियों का मुआयना किया। इन नदी क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अवैध खनन/निर्गमन करते कोई व्यक्ति/वाहन/मशीन इत्यादि नहीं पाया गया।अवैध खनन पर कार्यवाही के निर्देश:निरीक्षण के दौरान गींगंला थाने के पीछे नदी क्षेत्र में अवैध खनन के…
Read More
error: Content is protected !!