नारायण सेवा में प्राकृतिक चिकित्सालय शुरू चिकित्सालय शुरू
विश्व मंगल की कामना से नारायण महायज्ञ में आहुति देकर सैकड़ो समाज सेवियो की उपस्थिति में हुआ उद्घाटनउदयपुर , 19 जून । नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में रविवार को प्राकृतिक चिकित्सालय का उद्घाटन देश भर से आये समाजसेवी दानवीरों की उपस्थिति में पद्मश्री अलंकृत संस्थान संस्थापक कैलाश मानव ने किया।इस अवसर पर मानव ने कहा कि मनुष्य को अच्छा स्वास्थ्य का उपहार उसे प्रकृति की और से मिला है। लेकिन वर्तमान समय में व्यक्ति दौड़- धूप ,प्रदूषित वातावरण और मशीनी जीवन शैली में इतना व्यस्त हो गया है कि उसे नाना प्रकार की बीमारियों ने जकड़ लिया…
