Breaking News

भारतीय सनातन विद्या एवं वैदिक ज्ञान को अपनाकर पुनः प्रकृति की ओर लौटना होगा – प्रो. सारंगदेवोत

भारतीय सनातन विद्या एवं वैदिक ज्ञान को अपनाकर पुनः प्रकृति की ओर लौटना होगा – प्रो. सारंगदेवोत

यदि हम पर्यावरण की चिंता करेंगे तो भगवान आसानी से मिल जाएंगे: डॉ. राजेन्द्रसिंह हमें प्रकृति से उतना ही लेना है जितना अपने पसीने से पुनः लौटा सकंे: डॉ. राजेन्द्रसिंह उदयपुर 04 जुन। सागर से उठा बादल बनके, बादल से गिरा जल हो करके। फिर नहर बना नदियां गहरी, तेरे बिन प्रकार तू ही तू ही है। उक्त पंक्तियों के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘धरती एक है जल एक है।’ विषयक व्याख्यान कार्यक्रम में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व मैगसेसे पुरस्कार विजेता पानी…
Read More
खेल प्रतिभाओं को मंच देने कलक्टर मीणा की मुहिम ला रही है रंग

खेल प्रतिभाओं को मंच देने कलक्टर मीणा की मुहिम ला रही है रंग

उदयपुर में राजस्थान के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम का निर्माण फिर हुआ शुर  उदयपुर, 4 जून। संभाग की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें तराशने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा द्वारा चलाई जा रही मुहिम धीरे-धीरे रंग ला रही है। पहली बार जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन, जिले की हर ग्राम पंचायत पर खेल स्टेडियम बनाने सहित गांधी ग्राउंड और खेल गांव के विकास कार्यों को अंजाम देने के बाद अब कलक्टर मीणा के प्रयासों से करीब 2 साल से खेलगांव में बंद पड़े राजस्थान के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम के निर्माण का कार्य शनिवार…
Read More
सूक्ष्म योग, योग निद्रा एवं योग मुद्रा द्वारा चिकित्सा शिविर की तैयारी बैठक संपन्न

सूक्ष्म योग, योग निद्रा एवं योग मुद्रा द्वारा चिकित्सा शिविर की तैयारी बैठक संपन्न

उदयपुर। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास, आरोग्य भारती एवं आई. एन. एम. के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 14 जून से 21 जून तक विद्या निकेतन सेक्टर 4 में सात दिवसीय  सूक्ष्म योग, योग निद्रा एवं योग मुद्रा द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारी बैठक न्यास कार्यालय योग शिक्षक श्रीवर्द्धन एवं न्यास अध्यक्ष हेमेन्द्र श्रीमाली के सानिध्य में सम्पन्न हुई। तैयारी बैठक में योग शिक्षक श्रीवर्द्धन ने बताया की योग के लिए कहा कि "देखा देखी साधे योग, छीजे काया बाढे रोग" अर्थात जो व्यक्ति दूर से देख कर (बिना समझे) योग साधना करता है उसके शरीर की शक्ति क्षीण होती है, और रोगों में भी वृद्धि होती…
Read More
बचपन में जितना ज्यादा संघर्ष करते हैं जीवन में उतनी ज्यादा सफलताएं मिलती हैं : लक्ष्यराज

बचपन में जितना ज्यादा संघर्ष करते हैं जीवन में उतनी ज्यादा सफलताएं मिलती हैं : लक्ष्यराज

-चित्रकला क्रियाकलाप और नाट्य मंच समारोह सिटी पैलेस म्यूजियम में हुए उदयपुर. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट की महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिवसीय चित्रकला क्रियाकलाप और नाट्य मंच समारोह सिटी पैलेस म्यूजियम में हुआ। कार्यक्रम के आखिरी दिन शुक्रवार को जिला बाल कल्याण समिति उदयपुर के तहत सिटी पैलेस पहुंचे बच्चों ने चित्रकला क्रियाकलाप में अपने सपनों के संसार को उकेरा। वहीं कहानी कीका की लघु नाटिका का मार्मिक मंचन मार्तंण्ड फाउण्डेशन उदयपुर के विलास जानवे और मनीष शर्मा ने किया। इससे पहले बच्चों ने मेवाड़ के प्रतापी इतिहास का अवलोकन किया। इसके बाद बच्चों ने सिटी पैलेस के…
Read More
आबकारी निरोधक दल की बड़ी कार्रवाई<br>6 हजार लीटर से ज्यादा वाश नष्ट, तीन मामले दर्ज

आबकारी निरोधक दल की बड़ी कार्रवाई
6 हजार लीटर से ज्यादा वाश नष्ट, तीन मामले दर्ज

उदयपुर, 3 जून। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक दल के आबकारी अधिकारी श्री विजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस थाना सुखेर क्षेत्र में मेहरो का गुड़ा में निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के तीन प्रकरण दर्ज किए गए।सहायक आबकारी अधिकारी श्री अजय जैन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गिरवा क्षेत्र के काला गोंडवा मगरा मेहरों का गुड़ा पहाड़ी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के मकसद से रखे कुल 129 प्लास्टिक ड्रमों भरा करीब 6450 लीटर महुआ वॉश, कुल 36 लीटर अवैध महुआ शराब, दो चालू भट्टी बरामद कर आबकारी थाना गिरवा में…
Read More
राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2022- 6 उम्मीदवारों के 14 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा हुई सम्पन्न

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2022- 6 उम्मीदवारों के 14 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा हुई सम्पन्न

एक उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र निरस्त, 5 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही जयपुर, 1 जून। राजस्थान में चार राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों से प्राप्त 14 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा बुधवार को यहॉं विधानसभा स्थित कक्ष संख्या 751 में सम्पन्न हुई। संवीक्षा में एक उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण मानते हुए निरस्त किया गया। शेष 5 उम्मीदवारों के 13 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों की ओर से 14 नाम निर्देशन पत्र…
Read More
10 करोड़़ जुर्माना राशि वसूल, 1026 वाहन-मशीनरी अब भी थानों में जब्त

10 करोड़़ जुर्माना राशि वसूल, 1026 वाहन-मशीनरी अब भी थानों में जब्त

अवैध खनन संयुक्त जांच अभियान में राज्य भर में 1100 कार्यवाही जयपुर, एक जून। माइंस विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि प्रदेश में 15 मई से अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ चल रहे संयुक्त जांच अभियान में 1100 से अधिक कार्यवाही कर दस करोड़ से अधिक जुर्माना राशि राजकोष में वसूली जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जुर्माना वसूली राशि में जयपुर, झालावाड़, बूंदी का आंकड़ा एक-एक करोड़ को छूने में हैं। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने प्रगति समीक्षा के बाद बताया कि जिला कलक्टर द्वारा माइंस, रेवेन्यू, परिवहन, वन और…
Read More
आरपीएससी:-सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2021, पात्रता की जांच हेतु विचारित सूची जारी

आरपीएससी:-सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2021, पात्रता की जांच हेतु विचारित सूची जारी

जयपुर, 1 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2021 के तहत पात्रता की जांच हेतु 262 अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) में सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए संवीक्षा परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को किया गया था। संवीक्षा परीक्षा के फलस्वरूप 262 अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच के लिए…
Read More
हज यात्रा-2022 -प्रदेश केे 2 हजार 290 हाजी जायेंगे हज यात्रा पर

हज यात्रा-2022 -प्रदेश केे 2 हजार 290 हाजी जायेंगे हज यात्रा पर

हाजियों को समस्याओं न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा - राजस्थान राज्य हज कमेटी, अध्यक्ष जयपुर, एक जून। राजस्थान राज्य हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी ने कहा कि हाजियों को समस्याओं न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्य सरकार, राज्य हज कमेटी और वॉलिंटियर्स उन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवायेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश से 2 हजार 290 हाजी हज के लिए दिल्ली रिपोर्टिंग और एम्बार्केशन पॉइन्ट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इस बार प्रदेश से 1185 पुरूष और 1105 महिलाएं हज के लिए जा रहे है।  श्री कागजी बुधवार को होटल आमेर क्लार्क…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ को मिली बड़ी सौगात

महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ को मिली बड़ी सौगात

राज्य सरकार ने मायरा की गुफा के विकास के लिए दी 540.44 लाख रुपयों की स्वीकृतिउदयपुर, 1 जून। मेवाड़ गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन व शौर्य से जुड़े स्थलों के विकास के लिए सतत प्रयासरत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की मुहिम धीरे-धीरे रंग ला रही है। महाराणा प्रताप जयंती से ठीक पहले राज्य सरकार ने उदयपुर जिले के गोगुन्दा में स्थित महाराणा प्रताप से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल मायरा की गुफा के लिए पांच करोड़ चालीस लाख चवालिस हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर मेवाड़ वासियों को बड़ी सौगात प्रदान की है। महाराणा प्रताप के…
Read More
error: Content is protected !!