भीलवाड़ा : “व्यर्थ ना फेंको नाली में हम पहुंचाएंगे थाली में” ध्येय के साथ भीलवाड़ा शहर में भोजन रथ का हुआ शुभारंभ
भीलवाड़ा। जहाँ सवेंदनाएँ सजीव हों और सेवा एक संकल्प बन जाए, वहॉं समाज अपने श्रेष्ठतम स्वरूप में दिखाई देता है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक प्रयास श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "नरसेवा नारायण सेवा प्रकल्प" के अंतर्गत संबोधी टेक्सटाइल के सहयोग से भीलवाड़ा में साकार हुआ है। स्वर्गीय लक्ष्मीलाल असावा की पुण्यस्मृति में असावा परिवार द्वारा "भोजन रथ" एवं डीप फ्रीज संगठन को समर्पित किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, 'भोजन रथ' का उद्देश्य है कि शहर के सामाजिक, पारिवारिक व धार्मिक आयोजनों में जो भोजन बच जाता है, उसे…
