जिला कलक्टर के मुख्य आतिथ्य में मिस्टर भीलवाड़ा – मिस भीलवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
भीलवाड़ा, 09 फरवरी। भीलवाड़ा महोत्सव के तहत रविवार को जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के मुख्य आतिथ्य में चित्रकूट धाम में मिस्टर भीलवाड़ा-मिस भीलवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के युवाओं और विभिन्न आयुवर्ग के लोगों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मिस्टर भीलवाड़ा और मिस भीलवाड़ा के खिताब के लिए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूरी ने प्रतिभागियों को उनके व्यक्तित्व, वेशभूषा और प्रतिभा के आधार पर आंका और विजेताओं का चयन किया। निर्णायक दल के द्वारा घोषित परिणाम के आधार पर मोहम्मद इशाक को मिस्टर भीलवाड़ा और…
