उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारिया गांव में मंगलवार सुबह नाबालिग लड़की और लड़के का शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से देख रही है और जांच में जुटी है कि उन्होंने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है।
खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ से पता चला है कि दोनों की उम्र सोलह से अठारह वर्ष के बीच थी तथा दोनों एक—दूसरे से प्यार करते थे।
नाबालिग लड़के-लड़की के शव पेड़ पर लटके मिले
