बाल अधिकारों के संरक्षण में युवाओं की अहम भूमिका-निराला
दो दिवसीय संभाग स्तरीय बाल संरक्षण प्रशिक्षण का आगाजउदयपुर, 26 मई। बाल संदर्भ केंद्र, जयपुर एवं नेहरू युवा केंद्र यूनिसेफ, गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर संभाग मुख्यालय पर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित 2 दिवसीय संभाग स्तरीय “बाल संरक्षण में युवाओं की भूमिका” आमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ संजय कुमार निराला ने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए लागू अधिनियम, नियम एवं योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुचाने में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने युवाओं के माध्यम…
